चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की सविता दलाल ने अंडर 17 विश्व चौम्पियनशिप में लहराया परचम, भारत के लिए कुश्ती में जीता गोल्ड मैडल

By Firmediac news Aug 8, 2023
Spread the love

विश्व चौम्पियनशिप 2023 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्रा सविता दलाल ने जापान के खिलाफ अंडर 17 कुश्ती मुकाबले में किया जोरदार प्रदर्शन, भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक

मोहाली 8 अगस्त (गीता)। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्रा ने विजय का परचम लहराया है। यूनिवर्सिटी की 17 वर्षीय छात्रा पहलवान सविता दलाल ने 31 जुलाई से 6 अगस्त तक इस्तांबुल, तुर्की में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चौम्पियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल यूनिवर्सिटी को बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
भारतीय किशोर पहलवान सविता दलाल चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घड़ूआं में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बीपीई) की छात्रा हैं। उन्होंने ने विश्व चौम्पियनशिप में जापान की कोनामी ओएनओ के खिलाफ 61 किग्रा कैटेगरी में 8-6 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीत कर विश्व चौम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की एकमात्र महिला एथलीट बन गईं। पूरे मैच में आक्रामकता बनाए रखते हुए उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी प्रतिद्वंद्वी यूएसए की हेली एम्मा जाफी को 10-0 के प्रभावशाली स्कोर के साथ हराकर मुकाबला जीत लिया।
सविता ने कुश्ती रिंग में असाधारण कौशल, अद्भुत खेल भावना और शक्तिशाली प्रदर्शन करते हुए, भारतीय महिला कुश्ती टीम को 25 अंकों का योगदान दिया और 118 अंकों के साथ भारतीय महिला कुश्ती टीम ने चौंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया है। चौंपियनशिप के दौरान भारत ने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक जीता है।
सविता ने इससे पहले 12 जुलाई से 20 जुलाई तक जॉर्डन में आयोजित जूनियर एशियन चौंपियनशिप 2023 (अंडर 20) में 62 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। पिछले साल, उन्होंने अंडर 17 विश्व चौम्पियनशिप रोमा (त्व्ड। ) 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 61 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा, उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कई विजयों के माध्यम से खुद को भारतीय महिला पहलवानों की नई पीढ़ी का एक अहम हिस्सा साबित किया है। शैक्षणिक और खेल दोनों में संतुलन बनाने के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के समर्थन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, सविता ने कहा, “ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने हमेशा खेलों पर जोर दिया है तथा छात्रों को खेल के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। छात्रों को अपने खेलों पर ध्यान केंद्रित करने तथा अपने शैक्षणिक पाठ्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए यूनिवर्सिटी ने उन्हें पूरा समर्थन दिया है। यह यूनिवर्सिटी की मदद का ही नतीजा है कि मेरे जैसे छात्र विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेने और ख्याति हासिल करने में सक्षम हुए हैं।श्श्

मूल रूप से बलाना, हरियाणा की रहने वाली सविता रोहतक में रहती हैं और सरकार द्वारा संचालित सर छोटू राम स्टेडियम में प्रतिदिन छह घंटे कुश्ती का अभ्यास करती हैं। इसके अलावा, उन्हें चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की ओर से 12,000 रुपये का मासिक आहार (डाइट ) फंड भी मिलता है। जहां पर सविता इस समय स्नातक की पढ़ाई कर रही है।
सविता की विश्व उपलब्धि पर बेहद गर्व व्यक्त करते हुए, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने एक बधाई नोट भेजा और कहा, “चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने हमेशा अपने छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व किया है। विश्व चौम्पियनशिप 2023 में सविता की उपलब्धियों पर पूरी यूनिवर्सिटी को बेहद गर्व है। सविता की यह उपलब्धि अन्य छात्रों को भी खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने विशेष रूप से खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है उन्होंने विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में प्रशंसा हासिल की है। हाल ही में, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने पुणे में आयोजित छठे रोल बॉल विश्व कप 2023 में भारतीय टीम के लिए खेला और पुरुष वर्ग में रनर अप और महिला वर्ग में सेकेंड रनर अप ट्रॉफी हासिल की।

 

Related Post

टी-20 विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के चंडीगढ़ शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की मैनेजमैंट ने किया भव्य स्वागत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, मैनेजमैंट कमेटी व अन्य सदस्यों ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह व उनके परिवार को पहनाई फूल मालाएं, ढ़ोल नगाड़ों की आवाज से गूंजा चंडीगढ़ शहर अर्शदीप के शौक को पेशे में बदलने में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का बहुत बड़ा योगदान है: अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *