प्रसिद्ध गायिका डॉली गुलेरिया द्वारा जुलाई अंक कवितावली का विमोचन’

By Firmediac news Jun 28, 2024
Spread the love

 

मोहाली 29 जून गीता। अंतरराष्ट्रीय स्तर की पत्रिका कवितावली के जुलाई अंक का विमोचन विश्व विख्यात लोक गायिका डॉली गुलेरिया द्वारा किया गया। डॉली गुलेरिया द्वारा आनलाइन किए गए इस विमोचन के शुभ अवसर पर ग्रेट ब्रिटेन से पत्रिका के मुख्य संपादक सुरेश पुष्पाकर, चंडीगढ़ से संपादक प्रेम विज, संयुक्त संपादक कवयित्री संतोष गर्ग, प्रो. अलका कांसरा व डॉ. विनोद शर्मा के साथ-साथ देश- विदेश से अनेक रचनाकार उपस्थित थे।
पत्रिका कवितावली में भारत, ग्रेट ब्रिटेन, इंडोनेशिया, अमेरिका, कैनेडा व देश-विदेश के रचनाकारों की कविताएं व लघु कथाएं प्रकाशित की गई हैं। हिंदी साहित्य को समर्पित इस खूबसूरत पत्रिका के मुख्य संपादक साहित्यकार श्री सुरेश पुष्पाकर जी कहते हैं कि हमारा उद्देश्य है कि जिन-जिन देशों में हमारे हिंदी लिखने- पढ़ने व बोलने वाले साहित्यकार अथवा साहित्य प्रेमी हैं, विश्व के हर उस कोने तक, हम इस पत्रिका के माध्यम से पहुंचें। इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रसिद्ध गायिका डॉली गुलेरिया ने शिव कुमार बटालवी जी की रचना भट्ठी वालिए चंबे दिए डालिए नी पीड़ा दा परागा भुन्न दे। तैंनू दियां हंजुआं दा भाड़ा नी पीड़ां दा परागा भुन्न दे। पत्रिका के विषय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कवितावली अपनी भारतीय सभ्यता के विस्तार को लेकर चल रही है इसमें प्रकाशित रचनाएं पाठकों को भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़ने का संदेश दे रही हैं। इस अवसर पर महाराष्ट्र से मंजू अशोक राजा भोज, इंडोनेशिया से वैशाली रस्तौगी, चंडीगढ़ से गजलकार एस एल धवन, मोहाली से शीनू वालिया व पंचकूला से सीता श्याम ने बेहतरीन रचनाओं का काव्य पाठ किया और अंत में पत्रिका की संयुक्त संपादिका संतोष गर्ग ने डॉली गुलेरिया के गीत नी इक मेरी अक्ख काशनी, दूजा रात दे उनींदरे ने मारिया सुनाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *