शहीद भगत सिंह हरियावली लहर के तहत चनारथल में बोर्ड चेयरमैन हरंचद सिंह बर्स्ट द्वारा पौधे लगाए गए

By Firmediac news Aug 7, 2023
Spread the love


मोहाली 7 अगस्त (गीता)। शहीद भगत सिंह हरियावली लहर के तहत चनारथल में पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरंचद सिंह बर्स्ट द्वारा पौधे लगाए गए। यह पौधा रोपण भगत सिंह हरित आंदोलन को प्रोत्साहित करते हुए किया गया। इस अवसर पर बर्स्ट ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत पहले समाना, पटियाला, बंगा और अब फतेहगढ़ साहिब में हरित लहर के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं। मंडी बोर्ड द्वारा 50,000 पौधे लगाए जाएंगे। ताकि पर्यावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ रखा जाये, क्योंकि पर्यावरण को बनाये रखना एवं सुधारना हमारी स्वयं की जिम्मेदारी है। इसके अलावा हमस सभी को पौधा रोपण करना चाहिए एवं उनका रख-रखाव करना चाहिए तथा प्रत्येक आढती एवं अन्य अधिकारियों द्वारा कम से कम 5 पौधे लगाये जाने चाहिए। इस अवसर पर लखवीर सिंह राय विधायक, गुरजीत सिंह इंजीनियर इन चीफ, रशपिंदर सिंह राजा चेयरमैन मार्केट कमेटी चनारथल, गुरविंदर सिंह ढिल्लो चेयरमैन, डीएमओ मनदीप सिंह, सचिव कंवलप्रीत, हरिंदर सिंह धबलान, गुरसतिंदर सिंह जल्ला, ठेकेदार अवतार सिंह, दविंदर सिंह जिंदू, चरणजीत टिवाणा, हरमेश चन्ना, अवतार तिवाणा, परमजीत सिंह रूड़की, हरमनदीप सिंह रूड़की, रोही राम, रणजीत सिंह, गुरदीप सिंह, परमिंदर सिंह बालपुर, मलकीत सिंह पंडराली, परमिंदर सिंह बंटी नलिना, बलजिंदर सिंह खरे, सचिव कंवलप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह घुम्मन, सर्बदीप कुमार, राज कुमार, महेंद्र सिंह, कुलवीर कौर, अन्य अधिकारी, सरपंच और स्वयंसेवक उपस्थित थे।

 

Related Post

टी-20 विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के चंडीगढ़ शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की मैनेजमैंट ने किया भव्य स्वागत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, मैनेजमैंट कमेटी व अन्य सदस्यों ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह व उनके परिवार को पहनाई फूल मालाएं, ढ़ोल नगाड़ों की आवाज से गूंजा चंडीगढ़ शहर अर्शदीप के शौक को पेशे में बदलने में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का बहुत बड़ा योगदान है: अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *