शिवसेना हिंदुस्तान के पंजाब अध्यक्ष अरविंद गौतम ने साथियों के साथ पूर्व महरूम सरदार बेअंत सिंह को किया याद

By Firmediac news Feb 19, 2024
Spread the love

 

मोहाली 19 फरवरी ( गीता ) । आज शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश पर युवा इकाई पंजाब अध्यक्ष अरविंद गौतम की तरफ से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री महरूम सरदार बेअंत सिंह के जन्म दिवस पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पण कर किया गया।
इस मौके अरविंद गौतम ने कहा कि शहीद सरदार बेअंत सिंह जी की रहनुमाई में पंजाब में आतंकवाद के काले दौर का खात्मा संभव हो सका। उन्होंने कहा कि देश को आतंकवाद से बचने और पंजाब में शांति बनाई रखने के लिए सरदार बेअंत सिंह जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार से विनती करते हुए कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में सरदार बेअंत सिंह जी के बहादुरी के किस्सों पर आधारित किताबों को बच्चों को पढ़ाया जाए, जो उनकी बहादुरी से नौजवान पीढ़ी को प्रेरणा मिले और उस प्रेरणा पर चलते हुए बच्चे देश सेवा के कार्य में उन्हें अपना आदर्श मानें।
गौतम ने इस मौके मांग करते हुए कहा की सरदार बेअंत सिंह जी के कातिलों को जिन्होंने लोकतंत्र की हत्या की और लोकतंत्र में चुने हुए मुख्यमंत्री की निर्मम हत्या की उन्हें बंदी सिंह बताकर उनकी रिहाई के लिए धरना प्रदर्शन करना भी लोकतंत्र की हत्या के समान है। उन्होंने मांग की कि बलवंत सिंह राजोआना ,जगतार सिंह हवारा ,जगतार सिंह तारा और उनके जो साथी जेलों में बंद है, उन्हें जल्द से जल्द फांसी दी जानी चाहिए । इस मौके दिनेश कुशवाहा ,अश्विनी चैधरी ,भृगु नाथ गिरी, अखिलेश सिंह ,दीपक जैन ,किरण जैन ,मुनीश, राम करन यादव आदि भी मौजूद रहे।

 

Related Post

टी-20 विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के चंडीगढ़ शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की मैनेजमैंट ने किया भव्य स्वागत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, मैनेजमैंट कमेटी व अन्य सदस्यों ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह व उनके परिवार को पहनाई फूल मालाएं, ढ़ोल नगाड़ों की आवाज से गूंजा चंडीगढ़ शहर अर्शदीप के शौक को पेशे में बदलने में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का बहुत बड़ा योगदान है: अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *