सीजीसी लांडरां की 18वीं वार्षिक स्पोर्ट्स मीट संपन्न हुई विद्यार्थियों ने दिखाया अपना दमखम, विजेता हुए सम्मानित

By Firmediac news Feb 19, 2024
Spread the love

 

मोहाली 19 फरवरी ( गीता ) । चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस (सीजीसी) लांडरां की तीन दिवसीय, 18वीं वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2024 का आज समापन हो गया। इवेंट के चीफ गेस्ट अर्जुन अवार्डी और तीन बार कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट, वेटलिफ्टर, विकास ठाकुर ने पुरुष और महिला श्रेणियों में सीजीसी के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुने गए जगदीश कुमार मंडल और जान्हवी को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए। फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और कबड्डी के अलावा रेस, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, फुटबॉल, वोलीबॉल, बॉस्केटबॉल और कब्बडी सहित सभी ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
लाँग जंप प्रतियोगिता (लड़कियों) में दिव्यांजलि ने स्वर्ण पदक जीता जबकि खुशबू ने रजत पदक जीता। लाँग जंप प्रतियोगिता (लड़कों) में अभिनव ने स्वर्ण और मुकुल ने रजत पदक जीताय अंश ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में जान्हवी ने गोल्ड मेडल जीता। लड़कों की 4 गुणा 100 रिले दौड़ तरूण, साहिल, अदनान और सिमरोज की टीम ने जीतीय जबकि लड़कियों की 4 गुणा 100 रिले रेस में निहालिनी, ऋचा, रिम्पी और जानवी की टीम ने जीत हासिल की। संजू ने लड़कियों की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता, जबकि ध्रुव सिंह ने लड़कों की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। लड़कों की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता रॉबिन सिंह ने जीती जबकि लड़कियों की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सोनम ने स्वर्ण पदक जीता। लड़कियों की शॉटपुट प्रतियोगिता में नेहा बिष्ट ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि लड़कों के वर्ग में विशाल मक्कड़ ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *