5वें राष्ट्रीय सिख खेल में सिख खेल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जीते पदक

By Firmediac news Dec 30, 2023
Spread the love

 

मोहाली 30 दिसंबर (गीता)। सिख खेल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित किए गए 5वें राष्ट्रीय सिख खेल में फेडरेशन ने स्वर्ण, रजत और कांस्य के पदक जीतकर फेडरेशन का नाम रौशन किया। सिख खेल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रितपाल सिंह और सेक्टेरी सतनाम सिंह ने बताया कि उनकी फेडरेशन के बलराज सिंह, हर्षदीप सिंह, अंकुश कुमार, हरमनदीप सिंह और हर्ष शर्मा ने स्वर्ण पदक, बलराज सिंह, कोमलप्रीत कौर, अमनिंदर कौर, विकास गाबा, जसकीरत कौर, समीर डांडयान ने रजत पदक और रमनजीत सिंह दुल्लत, हरमनजीत सिंह, राजवीर सिंह, गुरसिमरन सिंह, राजवंत सिंह ने कांस्य पदक जीतकर अपना और फेडरेशन का नाम चमकाया है।
उन्होंने कहा कि फेडरेशन के सभी खिलाड़ियों ने टीम के कोच
सतनाम सिंह के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और आगे के लिए शुभकामनाएं दी।

 

Related Post

टी-20 विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के चंडीगढ़ शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की मैनेजमैंट ने किया भव्य स्वागत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, मैनेजमैंट कमेटी व अन्य सदस्यों ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह व उनके परिवार को पहनाई फूल मालाएं, ढ़ोल नगाड़ों की आवाज से गूंजा चंडीगढ़ शहर अर्शदीप के शौक को पेशे में बदलने में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का बहुत बड़ा योगदान है: अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *