नई दिल्ली।
शनिवार देर रात कुंडली-मानेसर.पलवल एक्सप्रेस.वे पर नूंह के तावड़ू में श्रद्धालुओं से भरी बस में रात करीब डेढ़ बजे आग लग गई। हादसे में आठ लोग जिंदा जल गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकिए 25 से अधिक बुरी तरह झुलस गए। इनमें से एक ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया। घायलों के मुताबिक बस में 60 लोग सवार थे। ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं और पंजाब-चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। वे मथुरा.वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे। चलती बस में आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। साथ ही खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया। घायलों को अलग.अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।