पंजाब : कांग्रेस को सात सीटों पर बढ़त, कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत चन्नी ने 3,90,053 वोटों के साथ जीत हासिल की

By Firmediac news Jun 5, 2024
Spread the love

नई दिल्ली

पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चार प्रमुख पार्टियां आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल चुनावी मैदान में हैं। पंजाब में बीजेपी पहली बार चुनाव मैदान में अकेले उतरी है और हैरान कर देने वाली बात यह है कि पंजाब में बीजेपी अपना खाता तक नहीं खोल पाई है। जालंधर सीट पर इस बार बड़ा उलटफेर करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत चन्नी ने 3,90,053 वोटों के साथ जीत हासिल की है।

बात करें कांग्रेस पार्टी की तो गुरदासपुर सीट से सुखजिंदर सिंह रंधावा 4,2199 वोट, अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला 34,611 वोट, जालंधर से चरणजीत सिंह चन्नी 1,75,993 वोट, लुधियाना से अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 30,328 वोट, फतेहगढ़ साहिब से डॉ. अमर सिंह 33,885 वोटों से आगे फिरोजपुर से शेर सिंह घुबाया 2796 वोट, और पटियाला से डॉ. धर्मवीर गांधी 15530 वोटों से आगे चल रहे हैं।

आम आदमी पार्टी पंजाब में 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। होशियारपुर से डॉ. राजकुमार चब्बेवाल 41450 वोट, आनंदपुर से मालविंदर सिंह कंग 12336 वोट और संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर 163621 वोटों से आगे हैं।

वहीं बठिंडा से शिअद प्रत्याशी हरसिमरत बादल 52420 वोटों से आगे हैं। खडूर साहिब से निर्दलीय उम्मीदवार अमृतपाल सिंह 123986 वोट और फरीदकोट से निर्दलीय उम्मीदवार सर्बजीत सिंह खालसा 55825 वोटों से आगे चल रहे है।

Related Post

टी-20 विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के चंडीगढ़ शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की मैनेजमैंट ने किया भव्य स्वागत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, मैनेजमैंट कमेटी व अन्य सदस्यों ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह व उनके परिवार को पहनाई फूल मालाएं, ढ़ोल नगाड़ों की आवाज से गूंजा चंडीगढ़ शहर अर्शदीप के शौक को पेशे में बदलने में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का बहुत बड़ा योगदान है: अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *