मोहाली 28 जून गीता। पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने आज इंजीनियर-इन-चीफ गुरदीप सिंह को उनकी रिटायरमेंट के अवसर पर विदायगी पार्टी दी। इस अवसर पर अधिकारियों की मौजूदगी में अपने विचार रखते हुए स. बरसट ने कहा कि स. गुरदीप सिंह ने विभिन्न पदों पर रहते हुए 37 साल 4 महीने तक राज्य और पंजाब मंडी बोर्ड की सेवा की है। बतौर इंजीनियर-इन-चीफ कम चीफ-विजिलेंस अफसर (विंग) रहते हुए पंजाब मंडी बोर्ड और यहां के कर्मचारियों के सर्वपक्षीय विकास के लिये हमेशा तत्पर रहे हैं। अपनी सेवाओं के दौरान स. गुरदीप सिंह की तरफ से पंजाब मंडी बोर्ड से संबंधित सभी पहलुओं पर अहम निर्णय लेते हुए अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा से निभाया गया। भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि विभिन्न पदों पर कार्य करने से किसी भी अधिकारी का अनुभव बहुत महत्वपूर्ण होता है, जिसका लाभ जनहित में उठाया जा सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि स. गुरदीप सिंह भविष्य में भी राज्य के हित में अपना योगदान देते रहेंगे। बताने योग्य है कि स. गुरदीप सिंह को नैशनल स्तर पर कई अवार्ड मिल चुके हैं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे इंजीनियर-इन-चीफ गुरदीप सिंह ने चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके द्वारा जताए विश्वास के कारण ही वह अपनी जिम्मेदारियों को निभाते रहे हैं और यह समय उन्हें जीवन भर याद रहेगा। इस मौके पर संयुक्त सचिव गीतिका सिंह, मुख्य इंजीनियर स. जतिंदर सिंह भंगू, मुख्य इंजीनियर स. गुरिंदर सिंह चीमा, जी.एम. मंजीत सिंह संधू समेत समूह उच्चाधिकारियों और कर्मचारियों ने गुरदीप सिंह को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।