चंद्रयान-3 की 23 अगस्त की शाम चांद पर लैंडिंग: लेकिन कुछ गड़बड़ हुआ तो फिर…. वैज्ञानिकों ने बनाया है यह प्लान

Chandrayaan 3, Chandrayaan 3 LandingChandrayaan 3, Chandrayaan 3 Landing
Spread the love

Chandrayaan 3 Landing News: भारत जल्द ही अब चांद पर नजर आने वाला है. वो समय अब ज्यादा दूर नहीं जब चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग होगी। यह ऐतिहासिक क्षण देखने के लिए भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया की नजरें टिक गईं हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मुताबिक, 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट के करीब चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंडिंग करेगा। हालांकि चंद्रयान-3 की लैंडिंग में एक आशंका भी बनी हुई है। वैसे इसरो को चंद्रयान-3 के चांद पर सफल लैंड होने का पूरा भरोसा है लेकिन आशंका यह है कि, अगर 23 अगस्त को चंद्रयान-3 चांद पर लैंड नहीं हो पाया तो क्या होगा? फिलहाल, लैंडिंग न होने पर वैज्ञानिकों ने अपना प्लान तैयार कर रखा है।

इसरो अहमदाबाद (स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर) के डायरेक्टर नीलेश देसाई का कहना है कि, चंद्रयान के चांद पर उतरने से 2 घंटे पहले हम लैंडर और चांद की स्थिति का जायजा लेंगे और उसके बाद लैंडर के चांद पर लैंड कराने पर फैसला लेंगे। अगर हमें लगेगा की लैंडर या चांद की स्थिति उतरने के लिए ठीक नहीं है तो हम इसे 27 अगस्त तक के लिए आगे बढ़ा देंगे। वैसे हम 23 अगस्त को ही लैंडर को लैंड कराने की कोशिश करेंगे।

अब सवाल यह है कि, लैंडिंग की तारीख और समय बदलने के साथ क्या लैंडिंग की लोकेशन भी बदलेगी? यानि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 चांद की जिस जगह पर लैंड होता वहां 27 अगस्त को लैंडिंग के दौरान वह लैंड नहीं होगा। फिलहाल, अभी कुछ ज्यादा नहीं सकते हैं क्योंकि अब तक चंद्रयान-3 मिशन अपने तय समय पर है और उसके सिस्टम की नियमित जांच चल रही है। अब तक सब कुछ ठीक है और इसरो ने जानकारी दी है कि, जांच करने के बाद 23 अगस्त को लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण 5:20 बजे शुरू हो जाएगा। बता दें कि, चंद्रयान-3 का लैंडर चांद की दक्षिणी सतह पर सेफ लैंडिंग के लिए सुरक्षित जगह तलाश रहा है। ISRO ने बताया है कि Lander Hazard Detection and Avoidance Camera सेफ लैंडिंग एरिया का पता लगाने में मदद कर रहा है। लैंडर खतरे को परखते और अपना बचाव करते हुए लैंड करेगा। लैंडिंग के दौरान यह देखा यह जाएगा कि जहां लैंडर उतरेगा वहाँ बड़े गड्ढे या बोल्डर न हों।

चंद्रयान-2 के आर्बिटर से चंद्रयान-3 का संपर्क

बीते सोमवार को चंद्रयान-2 के आर्बिटर से चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल का संपर्क हुआ है। इसरो ने बताया कि, इस दौरान दोनों में दोतरफा संवाद स्थापित हुआ। चंद्रयान-2 के आर्बिटर ने चंद्रयान-3 के लैंडर से कहा- ‘स्वागत है दोस्त!’ बता दें कि, मिशन चंद्रयान-2 फेल हो गया था लेकिन इसका आर्बिटर अभी चांद की कक्षा में ही मौजूद है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *