पास से कैसा दिखता है चांद: चंद्रयान-3 ने खींच ली पहली तस्वीर, आप भी देखिए अपने चंदा मामा को

Chandrayaan-3 Moon First ImageChandrayaan-3 Moon First Image
Spread the love

Chandrayaan-3 Moon First Image: धरती से तो आप चांद को रोज ही देखते हैं. लेकिन सुंदर से दिखने वाले इस चांद की आज आप करीब से पहली झलख देखेंगे। दरअसल, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्रयान-3 ने चांद की पहली तस्वीर कैप्चर कर ली है। वहीं चंद्रयान-3 ने जब चांद की यह तस्वीर इसरो के पास भेजी तो इसरो ने तस्वीर को सार्वजनिक कर दिया।

 

5 अगस्त को चंद्रयान-3 का चांद की कक्षा में प्रवेश

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 की LVM3-M4 रॉकेट के जरिए सफल लॉन्चिंग की थी। वहीं लॉन्च होने के बाद चंद्रयान-3 ने रॉकेट से इजेक्ट होके अंतरिक्ष में धरती की कक्षा में प्रवेश किया और यहां चक्कर लगाने लगा। इसके बाद हाल ही में 5 अगस्त को चंद्रयान-3 धरती की कक्षा को पार कर गया और चांद की कक्षा में प्रवेश किया। अब चंद्रयान-3 चांद की कक्षा में ही चक्कर लगा रहा है और चांद की बेहद करीब से तस्वीरें कैप्चर कर रहा है।

माना जा रहा है कि, 23-24 अगस्त के बीच चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग हो सकती है। जैसे ही चंद्रयान-3 चांद की सतह पर पहुंच जाएगा। चंद्रयान-3 का रोवर अपना काम शुरू कर देगा। ये रोवर इसरो में बैठे वैज्ञानिकं को चांद की सतह से जुड़ी जानकारियां भेजेगा। रोवर चांद की सतह की बनावट से लेकर पानी की मौजूदगी के बारे में बताएगा। बता दें कि, धरती से चांद तक की दूरी करीब 3.84 लाख किलोमीटर है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *