सीएम मान ने बगलामुखी धाम लुधियाना में टेका माथा

By admin Feb 18, 2024
Spread the love
  • लोगों की खुशहाली, शांति और तरक्की के लिए की अरदास

लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को बगलामुखी धाम में माथा टेका और राज्य की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए अरदास की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य की सेवा ओर जोश और लगन के साथ करने के लिए माता रानी से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने सर्व शक्तिमान के आगे प्रार्थना की कि पूरे समर्पण के साथ राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए ताकत और सामथ्र्य प्रदान करें। भगवंत सिंह मान ने जाति, रंग, नसल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठ कर राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए अरदास की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में प्यार, भाईचारक सांझ और सदभावना की जड़ों को हर हाल में कायम रखना हमेशा उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पंजाब के लोगों की ईमानदारी, लगन और समपर्ण के साथ सेवा करने की जि़म्मेदारी सौंपने के लिए माता रानी का धन्यवाद किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पवित्र स्थान के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्यशाली है और यह स्थान दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और सकारात्मकता का स्रोत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य की अमन-शांति और विकास की अरदास करने के लिए इस स्थान पर आए हैं, जिसके लिए उनकी सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि परमात्मा की कृपा से वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं और सरकार द्वारा जनहितैषी और विकास अनुकूल नीतियों को लागू करने को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भाईचारक सांझ, सांप्रदायिक सदभावना और अमन-शांति को हरेक सूरत में बरकरार रखा जायेगा।

By admin

Related Post

टी-20 विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के चंडीगढ़ शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की मैनेजमैंट ने किया भव्य स्वागत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, मैनेजमैंट कमेटी व अन्य सदस्यों ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह व उनके परिवार को पहनाई फूल मालाएं, ढ़ोल नगाड़ों की आवाज से गूंजा चंडीगढ़ शहर अर्शदीप के शौक को पेशे में बदलने में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का बहुत बड़ा योगदान है: अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *