हरियाणा के हिसार में महिला सरपंच पर एक्शन; DC ने सस्पेंड किया, चुनाव में किया यह खेला

Hisar Sarpanch SuspendHisar Sarpanch Suspend
Spread the love

Hisar Sarpanch Suspend: हरियाणा के हिसार जिले में एक महिला सरपंच ने बड़ा खेला कर दिया. अब जब पूरी बात पता लगी तो महिला सरपंच को सस्पेंड किया गया है. दरअसल, पूरा मामला हिसार की ढाणी मिरदाद ग्राम पंचायत का है. जहां महिला सरपंच दुर्गे देवी को सस्पेंड कर दिया गया. जिला DC उत्तम सिंह ने महिला सरपंच को सस्पेंड किया।

बताया जा रहा है कि, दुर्गे देवी ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। दुर्गे देवी ने एससी जाति की होने के बावजूद BC-A का फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाया। क्योंकि सरपंच पद के लिए गांव ढाणी मिरदाद में BC- A कैटेगरी की रिजर्वेशन आई थी। जानकारी मिल रही है कि, दुर्गे देवी के पास और जातियों के फर्जी प्रमाण पत्र भी मिले हैं।

DC ने जांच बैठाई, फिर लिया एक्शन

बताया जा रहा है कि, दुर्गे देवी के खिलाफ शिकायत आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच बैठाई थी। दुर्गे देवी पर जांच की पूरी रिपोर्ट तैयार की। जांच में दुर्गे देवी के खिलाफ मिली शिकायत सही निकली। जिसके बाद दुर्गे देवी और उसके पति व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया। और अब हिसार के DC उत्तम सिंह ने दुर्गे देवी से लिखित जवाब मांगा। वहीं दुर्गे देवी ने जो लिखित जवाब पेश उसे डीसी ने संतोषजनक नहीं पाया गया. जिसके बाद दुर्गे देवी को सरपंच पद से सस्पेंड कर दिया गया।

Related Post

टी-20 विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के चंडीगढ़ शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की मैनेजमैंट ने किया भव्य स्वागत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, मैनेजमैंट कमेटी व अन्य सदस्यों ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह व उनके परिवार को पहनाई फूल मालाएं, ढ़ोल नगाड़ों की आवाज से गूंजा चंडीगढ़ शहर अर्शदीप के शौक को पेशे में बदलने में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का बहुत बड़ा योगदान है: अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *