हरियाणा में नाबालिग खिलाड़ी का रेप; कोच और उसके दोस्त ने बारी-बारी से मिटाई हवस, फर्नीचर शोरूम में की ये घिनौनी वारदात

Jind Minor Girl Player RapeJind Minor Girl Player Rape
Spread the love

Jind Minor Girl Player Rape: हरियाणा के जींद जिले से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां करीब 14 साल की एक नाबालिग लड़की का रेप किया गया। लड़की एक खिलाड़ी है और उसके कोच ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। कोच ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर लड़की का रेप किया। पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के पिता ने बताया कि, बेटी को रेप के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने रेप, पोक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस की जांच जारी है।

खेल के बहाने नरवाना ले गया

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता जुलानी स्थित एक स्पोर्ट्स एकेडमी में कृष्ण नाम के कोच से खेल की कोचिंग ले रही थी। जहां कृष्ण नाम का यह कोच पीड़िता को खेल के बहाने नरवाना ले गया और यहां एक फर्नीचर शोरूम में ले आया। यहां कोच कृष्ण के साथ उसका एक और साथी भी था। फर्नीचर शोरूम में दोनों ने पीड़िता का बारी-बारी से रेप किया। इस दौरान फर्नीचर शोरूम का मालिक रोकने-टोकने की बजाय बाहर रहकर पहरा दे रहा था। दोनों अंदर रेप करते रहे।

रेप के बाद वापिस एकेडमी ले आया कोच

बताया जाता है कि, नरवाना में फर्नीचर शोरूम के अंदर अपने साथ के साथ मिलकर रेप करने के बाद कोच कृष्ण पीड़िता को वापिस एकेडमी ले आया औ यहां लाकर छोड़ दिया। इस दौरान कोच ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि, पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और उसने घर आकर कृष्ण कोच और उसके साथी की घिनौनी करतूत के बारे में सब बता दिया। जिसे सुनकर घर वालों के होश उड़ गए। इसके बाद घर वालों ने महिला थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Related Post

टी-20 विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के चंडीगढ़ शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की मैनेजमैंट ने किया भव्य स्वागत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, मैनेजमैंट कमेटी व अन्य सदस्यों ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह व उनके परिवार को पहनाई फूल मालाएं, ढ़ोल नगाड़ों की आवाज से गूंजा चंडीगढ़ शहर अर्शदीप के शौक को पेशे में बदलने में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का बहुत बड़ा योगदान है: अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *