अरे गजब! शादी के अगले ही दिन नई नवेली दुल्हन बनी मां: बच्चे को जन्म दिया, दूल्हे के होश उड़े, परिवार हैरान, धोखा हो गया

Newly Married Bride Gave Birth To ChildNewly Married Bride Gave Birth To Child
Spread the love

Newly Married Bride Gave Birth To Child: सावधान! अगर आप शादी करने जा रहे हैं. आपके साथ बड़ा धोखा हो सकता है. जैसे उत्तर प्रदेश में एक दूल्हे और उसके परिवार के साथ हो गया. दरअसल, पूरा मामला उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का है. यहां एक घर में शादी सम्पन्न हुई. दुल्हन अपने मायके से विदा होकर दूल्हे के घर आई. दुल्हन के आने से दूल्हे का पूरा घर खुशियों से गूंज रहा था। लेकिन क्या पता था कि सारी-सारी खुशियां अभी थोड़ी ही देर में गम में बदलने वाली हैं.

दरअसल, नई नवेली दुल्हन को लेकर दूल्हे के घर में तमाम रस्में शुरू कर दी गईं। कई रस्में हो चुकी थीं। सब ठीक रहा। लेकिन फिर अचानक से दुल्हन करहाने लगी। पता चला कि, उसके पेट में तेज दर्द हो रहा है। परिवार ने समझा कि किसी वजह से दर्द हो रहा होगा। दुल्हन को ज्यादा दर्द में देखते हुए परिवार ने उसे अस्पताल ले जाने का फैसला किया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

अस्पताल में जब डॉक्टर्स ने नई नवेली दुल्हन का चेकअप किया तो वह सात महीने की प्रेग्नेंट थी और उसे लेबर पेन हो रहा था। अस्पताल पहुंचने के कुछ ही घंटों के बाद नई नवेली दुल्हन ने एक बच्चे को जन्म दे डाला। मसलन, शादी के 24 घंटे ही कायदे से बीते होंगे और दुल्हन ने दूल्हे के घर में बच्चे की किलकारियां फोड़ दीं। मगर यह ऐसी स्थिति थी कि जब बच्चा आने पर कोई भी खुश नहीं था। दूल्हे और उसके परिवार ने इस तरह से घर बच्चा आने की कभी ख्वाहिश नहीं रखी थी।

दूल्हे के परिवार ने दुल्हन के परिजनों को दी जानकारी

इधर, नई नवेली दुल्हन के बच्चा जन्मने से हैरान-परेशान दूल्हे के परिवार ने दुल्हन के परिजनों को सारी जानकारी दी और उन्हें बुलाया। इधर, जब दुल्हन के परिजन मौके पर पहुंचे तो दूल्हे और उसके परिवार ने दुल्हन को अपने साथ रखने से मना कर दिया और परिजनों से उसे और उसके बच्चे को अपने साथ ले जाने की बात कही। दूल्हे के परिवार ने कहा कि, वह नहीं जानता था कि उसके साथ इतना बड़ा धोखा किया जाएगा। दूल्हे के परिवार ने कहा कि, दुल्हन और उसके परिवार ने सब बात छिपाई।

दूल्हे का परिवार का कहना है कि, दुल्हन का पेट फूला-फूला देख पहले ही अंदेशा हो रहा था लेकिन बताया गया कि एक ऑपरेशन की वजह से पेट फूला है। हालांकि, दोनों परिवार वालों में आपसी सहमति बन गई है। दुल्हन पक्ष के लोग अपनी बेटी को अपने साथ ले गए हैं। दूल्हे पक्ष की तरफ से पुलिस को अबतक किसी तरह की कोई शिकायत नहीं दी गई है।

 

Related Post

टी-20 विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के चंडीगढ़ शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की मैनेजमैंट ने किया भव्य स्वागत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, मैनेजमैंट कमेटी व अन्य सदस्यों ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह व उनके परिवार को पहनाई फूल मालाएं, ढ़ोल नगाड़ों की आवाज से गूंजा चंडीगढ़ शहर अर्शदीप के शौक को पेशे में बदलने में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का बहुत बड़ा योगदान है: अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *