राम मंदिर का विरोध करना और सनातन धर्म को गाली देना इंडी गठबंधन की आदत बन गई है : ज्ञानचंद गुप्ता

By Firmediac news May 16, 2024
Spread the love

पंचकूला। अंबाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया बुधवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस पर हमलावर रहीं। उन्होंने कहा कि मोदी के हरियाणा आगमन की सूचना से ही कांग्रेस नेताओं के पसीने छूटने लगे हैं। कांग्रेस नेताओं को लगने लगा है कि वे अब अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएंगे। कटारिया ने कहा कि 60 साल तक तो कांग्रेस ने विकास और जनहित के काम किए नहीं, अब मोदी सरकार ने करके दिखा दिए तो कांग्रेस की हालत खराब हो रही है। कांग्रेस नेताओं के पास जनता का सामना करने की हिम्मत नहीं है। जनता भी कांग्रेस नेताओं से सवाल करती है कि 60 साल में इतना विकास क्यों नहीं कराया, जितना मोदी सरकार ने 10 सालों में करके दिखा दिया। बंतो कटारिया के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रचार अभियान के दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और घमंडिया गठबंधन को भी घेरा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का विरोध करना और सनातन धर्म को गाली देना इंडी गठबंधन की आदत बन गई है।

बुधवार को बंतो कटारिया ने अपने दिन की शुरुआत माता मनसा देवी गौशाला में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित हवन यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होकर की। इस दौरान बंतो कटारिया ने स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इसके बाद कटारिया ने हरि मंदिर सेक्टर 12, एमडीसी सेक्टर 4 व 5, सेक्टर-21,8, सूद भवन सेक्टर-10, सेक्टर-14, गांव बिल्ला, खेत पराली , सेक्टर-29 सहित लगभग डेढ दर्जन से भी अधिक कालोनियों व सेक्टरों में धूआंदार प्रचार किया।

इस दौरान बंतो कटारिया का लोगों ने फूल मालाओं से जबरदस्त स्वागत किया। बंतो कटारिया जहां भी गई लोगों ने विश्वास दिलाया कि वे पहले भी स्वर्गीय रतनलाल कटारिया के साथ थे और आज भी साथ हैं। लोगों ने बंतो कटारिया से कहा कि 25 मई को कमल के फूल पर इतने वोट पड़ेंगे जिसकी धमक दिल्ली में गूंजेगी। लोगों द्वारा मिले समर्थन से गदगद बंतो कटारिया ने कहा कि आप लोगों का प्यार और समर्थन सदा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सुख सुविधाओं और विकास के लिए वह दित रात काम करेंगी। बंतो कटारिया ने कहा कि इस समय देश में मोदी की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को कोई पूछने वाला भी नहीं है। कटारिया ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में देश और प्रदेश की जनता ने ठान लिया है कि भाजपा को 400 से अधिक सीटें देकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने मूलभूत सुविधाओं को लोगों के घरों तक पहुंचाया है। 2014 से पहले बिजली और पानी को लेकर लोग सड़कों पर उतरते थे, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद गांवों में भी 24 घंटे बिजली मिल रही है और हर घर नल से स्वच्छ जल आ रहा है।

कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचारियों के साथ : ज्ञानचंद गुप्ता

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा जनता को समझ में आ गया है। जनता समझ गई है कि कांग्रेस सिर्फ अपने भ्रष्टाचारी नेताओं को बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ ना पहले गरीबों के साथ था और ना अब गरीबों के साथ है। कांग्रेस का हाथ सिर्फ भ्रष्टाचार के साथ है। गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने हर वर्ग के हित में काम किया है। बिना पर्ची और बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर 1 लाख से ज्यादा नौकरियां देना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाकर पारदर्शी शासन व्यवस्था देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं, गरीबों, महिलाओं और किसानों को यह विश्वास हो गया है कि उनका भविष्य भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासन में हमारी सनातन संस्कृति को दबाने का काम किया है। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में अपने वकील खड़े करके यह दिखा दिया कि कांग्रेस भगवान श्रीराम को नहीं मानती।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 सालों में केदारनाथ धाम, कांशी, सोमनाथ, उज्जैन का जीर्णोद्धार किया, और राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण करवाया तथा देश के अन्य धार्मिक स्थलों का भी पुनउर्द्वार किया है। श्री गुप्ता ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि 25 मई को सोच-समझकर और देशहित में काम करने वाली भाजपा पार्टी को मतदान करना है। देश की संस्कृति को दबाने वाले लोग फिर से न पनप जाए, हमें इसका पूरा ध्यान रखना है। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि बंतो कटारिया की जीत एक बड़े मार्जिन से होनी चाहिए, इसलिए सभी कमल के फूल पर बटन दबाएं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने और महापौर कुलभूषण गोयल ने भी बंतो कटारिया के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अंबाला लोकसभा क्षेत्र के विकास और तरक्की के लिए 25 कई को कमल के फूल पर वोट डालकर बंतो कटारिया को प्रचंड बहुमत से जिताकर दिल्ली भेजें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *