Panchkula Veda Bar Firing: हरियाणा के पंचकूला में बदमाश बेखौफ घूम रहे हैं. दरअसल, रविवार देर रात पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित वेदा बार के बाहर कुछ बदमाशों ने गोलीबारी कर हड़कंप मचा दिया। गनीमत यह रही कि, इस गोलीबारी में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, बताया जाता है कि एक गोली वहां पास खड़ी एक गाड़ी के शीशे पर जरूर लगी है। फिलहाल, घटना को अंजाम देने के बाद उक्त बदमाश फरार हैं। मौके पर पहुंची पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।
बाइक पर आए थे बदमाश, 5 राउंड गोलियां चलाईं
मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश बाइक पर सवार होकर वेदा बार के पास पहुंचे थे और गोलीबारी की। उन्होने कई राउंड (करीब पांच) गोलियां चलाईं। गोलीबारी की इस घटना के बाद मौके पर दहशत का माहौल बन गया। जिसके बाद घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जहां सेक्टर 5 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और आगे की जांच व बनती कार्रवाई शुरू की। पुलिस का कहना है कि, उक्त बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।