अंडर -23 विश्व चौंपियनशिप में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्रा ने नया इतिहास, रीतिका हुडा पहली भारतीय महिला पहलवान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्रा बनी अंडर -23 विश्व चौंपियनशिप में विजेता बनने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान

By Firmediac news Oct 30, 2023
Spread the love

मोहाली 30 अक्तूबर (गीता)। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्रा रीतिका हुडा ने नया इतिहास रचते हुए अंडर 23 महिला कुश्ती विश्व चौम्पियनशिप में भारत की पहली महिला विश्व चौम्पियन बनी। इस छठी विश्व चौम्पियनशिप का आयोजन 23-29 अक्टूबर तक अल्बानिया के तिराना में किया गया था। भारत की ओर से 30 सदस्यों की टीम ने चौम्पियनशिप में भाग लिया था जिस में तीन चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र थे।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्रा रीतिका ने इस अंडर 23 विश्व चौंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल राज्य और यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है बल्कि देश को भी गौरवान्वित भी किया है।

रीतिका ने अंडर -23 विश्व चौंपियनशिप रेसलिंग में 76 कि.ग्रा वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिद्वंदी संयुक्त राज्य अमेरिका की कैनेडी ब्लेड्स को 9-2 के स्कोर से हरा कर स्वर्ण पदक हासिल किया। इस चौंपियनशिप में 76 कि.ग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली रीतिका दूसरी भारतीय तथा पहली महिला पहलवान बन गई है।
रीतिका ने साल 2022 में अंडर 20 विश्व चौंपियनशिप में भी र्स्वर्ण पदक जीता था। इस चौंपियनशिप से पहले उनकी प्रमुख उपलब्धियों में मिस्र में 2023 इब्राहिम मुस्तफा कुश्ती रैंकिंग श्रृंखला में कांस्य पदक और कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित एशियाई कुश्ती चौंपियनशिप 2023 में कांस्य पदक शामिल है। रितिका के अलावा, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की एक अन्य छात्रा नितिका ने भी अंडर-23 महिला कुश्ती विश्व चौंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। नितिका ने 59 किलोग्राम भर वर्ग में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिद्वंदी कनाडा की मिशेला रैंकिन को 5-0 से हरा कर कांस्य पदक को अपने नाम किया।
हरियाणा के रोहतक की रहने वाली रीतिका हुड्डा 100 प्रतिशत खेल छात्रवृत्ति के तहत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीए (अंतिम वर्ष) की छात्रा हैं। उन्हें यूनिवर्सिटी की ओर से कोचिंग सुविधा के अलावा विशेष आहार से के लिए 12,000 रुपये की मासिक छात्रवृत्ति भी प्राप्त है।
रीतिका की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने उन्हें बधाई दी और कहा, ष्यह पूरी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के संकाय के लिए गर्व की बात है कि रीतिका ने अंडर -23 कुश्ती विश्व चौंपियनशिप में भारत के लिए पहली महिला विश्व चौंपियन का खिताब जीता है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से उन्होंने न केवल यूनिवर्सिटी बल्कि देश का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि युवा खिलाड़ियों विशेषकर लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी यह उपलब्धि छात्रों को एक नया उत्साह प्रदान करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने हमेशा खेलों पर जोर दिया है और छात्रों को संबंधित खेलों में करियर की तैयारी करने की अनुमति, प्रोत्साहन और परिसर में विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचे की सुविधा प्रदान की है। यूनिवर्सिटी के पास प्रशिक्षित कोच और प्रशिक्षक भी हैं जो छात्रों को सहायता और नियमित प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।
सीयू के छात्रों ने पैरालंपिक खेलों सहित विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। हाल ही में, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के 10 छात्रों ने हांगझू, चीन में 19वें एशियाई खेल 2023 में पांच खेलों में भारत के लिए 22 पदक जीते, जो एक अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन में भारत की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पदक तालिका (107) है। सीयू के छात्रों ने पुणे में आयोजित छठे रोल बॉल विश्व कप 2023 में भी भारत की टीम के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग में रनर अप और महिला वर्ग में द्वितीय रनर अप ट्रॉफी हासिल की।

 

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *