आमदन सिंह अधिक संपति के मामले में पूर्व सीएम पंजाब चरनजीत सिंह चन्नी विजीलैंस ब्यूरों समक्ष दूसरी बार पेश

By Firmediac news Jun 14, 2023
Spread the love

आमदन सिंह अधिक संपति के मामले में पूर्व सीएम पंजाब चरनजीत सिंह चन्नी विजीलैंस ब्यूरों समक्ष दूसरी बार पेश
प्रापर्टी से सबंधि तमामले को विजीलैंस सामने किया पेश, मीडिया से बनाई दूरी

मोहाली 13 जून (गीता)। आमदन से अधिक संपित के मामले में विजीलैंस ब्यूरों मोहाली में मंगलवार को पंजाब के पूर्व सीएम चरनजीत सिंह चन्नी दूसरी बार पेश हुए । हालांकि इस बार पूर्व सीएम ने मीडिया से दूरी बना कर रखी और अपनी गाडी से सीधा ब्यूरों कार्यालय के अंदर चले गए ।
गौरतलब है कि विजिलेंस ने साल जनवरी 2023 में पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच शुरू की थी। जबकि जालंधर लोकसभा उप चुनाव से ठीक पहले विजिलेंस ने उन्हें समन भेज कर पूछताछ के लिए तलब भी किया था।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को दोबारा विजिलेंस के समक्ष पेश हुए। इस दौरान उन्होंने अपने हाथ में विजिलेंस द्वारा सौंपा गया 50 सवालों का परफॉर्मा लिया हुआ था। वह सीधे ही कार से ऑफिस के गेट पर पहुंचे और अंदर चले गए। इस दौरान सुरक्षा के कडे प्रबंध किए गए थे। हालांकि ब्यूरों से बाहर आने के बाद भी मीडिया कर्मी उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन वह बिना बात किए अपने काफिले के साथ अपने गतंव्य की ओर वापस चले गए ।
बता दे कि कुछ दिन पहले पूर्व सीएम पंजाब ने शराब घोटाले का पर्दाफाश किया था। उन्होंने बताया था कि सरकार की नई शराब पॉलिसी से पंजाब के राजस्व को चपत लग रही है। लेकिन जालंधर लोकसभा उप चुनाव से ठीक पहले विजिलेंस ने उन्हें समन भेज कर पूछताछ के लिए तलब किया था। इस दौरान पूरी कांग्रेस चरणजीत सिंह चन्नी के पक्ष में उतर आई थी। साथ ही प्रेस कांफ्रेंस कर पंजाब सरकार पर सवाल उठाए थे। इसके बाद चन्नी अकेले विजिलेंस के समक्ष पेश हुए थे। करीब आठ घंटे उनसे सवाल जवाब किए गए थे। इसके बाद विजिलेंस ने उन्हें 50 सवालों को प्रोफार्मा देकर कुछ जानकारी मुहैया करवाने के आदेश दिए थे। लेकिन इसके बाद वह विजिलेंस के समक्ष पेश नहीं हुए। उन्होंने जानकारियां जुटाने के लिए समय मांगा था। इसके बाद जालंधर लोकसभा के उप चुनाव आ गए थे। साथ ही यह मामला ठंडा पड़ गया था। इसके बाद अब विजिलेंस ने उन्हें बुलाया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *