उत्तराखंड जन कल्याण समिति द्वारा करवाया संस्कृतिक संध्या समारोह धूमधाम से संपन्न

By Firmediac news Sep 17, 2023
Spread the love

मोहाली 17 सितंबर (गीता)। रविवार को उत्तराखंड जन कल्याण समिति रजि. मोहाली द्वारा मां नंदा देवी समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह ओपन ग्राउंड ( बेस्टक मॉल के पीछे )सेक्टर 66 मोहाली में करवाया गया, जिसमें बडी संख्या में लोकल व उत्तराखंडी प्रवासियों ने परिवारों सहित भाग लिया। इस समारोह में मां नंदा देवी की शोभा यात्रा उत्तराखंडी रीति रिवाज के साथ निकाली गई, जो ट्राईसिटी की कीर्तन मंडली व सभी सभाओं के पदाधिकारियों की उपस्थिति में शहर से होते हुए समारोह में पहुंची। माता के भंडारे के बाद समारोह का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में माँ नंदा देवी की उत्तराखंडी रीती रिवाज से विशेष परिधान डोली छतोली, ढोल, दमाऊ व् 11 पंडितो के साथ 11 शंखनांद और घण्टीओ के साथ भव्ये शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। इस यात्रा में हजारो लोगो ने भाग लिया।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ट्राईसिटी से सतनाम सिंह संधू (चांसलर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी), उत्तराखंड के थराली विधानसभा क्षेत्र से विधायक भूपाल राम टम्टा, पंजाब के पूर्व मंत्री व भाजपा उपाध्यक्ष बलबीर सिंह सिद्धू, मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह, उद्योगपति अनिल देवली, भाजपा मोहाली जिलाध्यक्ष संजीव वशिष्ट, टीडीएस ग्रुप से अरविंद बलूनी, मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू, शिवसेना प्रभारी चंडीगढ़ रोहित शर्मा ने अपनी हाजरी लगवाई।
उत्तराखंड जन कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक परिहार, महासचिव भुवन बिष्ट , सलाहकार बी एस बिष्ट व सांस्कृतिक सचिव पवन कुमार नैथानी, संजय सिंह बिष्ट और भूपिंदर सिंह (प्रेस सचिव), व समस्त सदस्यों ने कहा कि माता नंदा के इस भव्य समारोह में बडी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यह भव्य समारोह बहुत ही शानदार रहा और लोगों ने माता के भजनों का लुत्फ उठाया। इस समारोह में दर्शन फर्स्वाण, इंदर आर्य, लोकगायिका दीपा नगरकोटी, महेंद्र रावत व रुद्रांश सांस्कृतिक मंच की टीम व बधानी संस्था की टीम द्वारा प्रस्तुतियां दी गई। समापन पर समिति के प्रधान दीपक परिहार और महासचिव भुवन सिंह बिष्ट इ सभी का धन्यवाद किया।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *