खेडां वतन पंजाब दीआं 2023 के तीसरे दिन फुटबॉल, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, हैंडबॉल और तैराकी प्रतियोगिताओं का आयोजन

By Firmediac news Oct 1, 2023
Spread the love

खेडां वतन पंजाब दीआं 2023 के तीसरे दिन फुटबॉल, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, हैंडबॉल और तैराकी प्रतियोगिताओं का आयोजन

मोहाली 1 अक्तूबर (गीता)। खेडां वतन पंजाब दीआं 2023 के तहत जिला एस.ए.एस. मोहाली के जिला स्तरीय खेल मुकाबले रविवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गये। बहुउद्देश्यीय खेल भवन सेक्टर-78, मोहाली और खेल भवन सेक्टर-63, मोहाली, पंजाब सरकार शूटिंग रेंज फेस-6, मोहाली और सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल 3बी1, मोहाली में कार्रवाई गईं ।
जिला खेल अधिकारी गुरदीप कौर ने बताया कि आज तीसरे दिन हुई खेल प्रतियोगिताओं में फुटबॉल-अंडर-21 बालक में एमकेआर पी एस भागोमाजरा ने सिंघपुरा को हराया। कोचिंग सेंटर 78 ने खिजराबाद को, कोचिंग सेंटर कुराली ने त्यूड को और स्विफ्टर स्पोर्ट किंग ने एनीस खरड को हराया।
एथलेटिक्स अंडर 21 से 30 में निहारिका वशिष्ठ ने ट्रिपल जंप-महिला में पहला स्थान, जसलीन ने अंडर-21 ट्रिपल जंप-महिला में पहला स्थान, 1500 मीटर-लड़के अंडर-17 में दौड मुकाबले में दिलप्रीत सिंह ने पहला स्थान, मनीष ने दूसरा स्थान, इकबाल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि अंडर 21-1500 मीटर बालक वर्ग में मुकेश सिंह को प्रथम, शिव शंकर को द्वितीय, उत्तम सिंह को तृतीय स्थान मिला। अंडर 21 से 30 साल वर्ग में 1500 मीटर मुकाबले में अतुल राणा ने पहला स्थान, कर्णप्रीत सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 31-40 पुरुष 1500 मीटर प्रतियोगिता में हरि चंद ने पहला, कुलदीप सिंह ने दूसरा, जसविंदर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह से अंडर 17-400 मीटर हर्डल्स-बॉय में जश्नप्रीत सिंह ने पहला, सुमित ने दूसरा, बलविंदर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 21- 400 मीटर हर्डल्स-बॉय में रोहित शर्मा को पहला, गुरसेवक सिंह को दूसरा, अंडर 21- 30- 400 मीटर हर्डल्स-बॉय में मनप्रीत सिंह को पहला स्थान मिला।
वॉलीबॉल में अंडर 14 लड़कों में पीआईएस प्रथम, कमांडो स्पोर्ट्स एकेडमी दूसरे और खिजरगढ़ तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 17 लड़कों में पी.आई.एस (ए) का प्रथम स्थान, पी.आई. एस (बी) को दूसरा स्थान, त्यूड को तीसरा स्थान मिला।
अंडर 21 लड़कियों में कमांडो स्पोर्ट्स क्लब प्रथम, भागोमाजरा माजरा द्वितीय स्थान पर रहा। हैंडबॉल में अंडर 17 लड़कियों के मुकाबले में एस.एस.एस. 3 बी1 स्कूल लॉरेंस पब्लिक स्कूल को 21 – 01 के अंतर से हरा कर विजयी रहा। फेस 3बी1 स्कूल 17 – 02 के अंतर के साथ सिंघ पुरा एस.एच.एस. को हरा कर विजयी हुआ। जबकि फेस-3बी1 स्कूल टीम ए ने हैंडबॉल क्लब कुराली को 14-02 के अंतर से हरा कर जीत हासिल की। तैराकी में अंडर 14 लड़कों में 200 मीटर फ्री स्टाइल में त्रिनब शर्मा ने पहला, अर्णव जौरा ने दूसरा, प्रताप सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 लड़कियों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल में ईश्वरा मंगत ने पहला, रबाब ने दूसरा और अगमजोत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 17 लड़कियों की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्वीमिंग में भवनूर कौर को पहला, जसलीन कौर को दूसरा, गुंतास प्रीत कौर को तीसरा स्थान मिला। अंडर 14 लड़कों की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक तैराकी में अंगद वालिया को पहला, साबिर सिंह को दूसरा, अदबप्रीत सिंह को तीसरा स्थान मिला।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *