चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी 25 और 26 नवंबर को करेगी फैप राष्ट्रीय अवाडर्स 2023 की मेजबानी फैप राष्ट्रीय अवाडर्स 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 1831 निजी स्कूल, शिक्षक, प्रिंसिपल तथा छात्र होंगे पुरस्कृत निजी स्कूलों का भारतीय शिक्षा क्षेत्र में हैं बहुत बड़ा योगदानः डॉ. जगजीत सिंह धुरी, अध्यक्ष एफएपी

By Firmediac news Nov 18, 2023
Spread the love

 

मोहाली 18 नवंबर (गीता)। फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स एंड एसोसिएशन ऑफ पंजाब स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले निजी स्कूलों के शिक्षकों तथा मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए 25 और 26 नवंबर को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घड़ूआं में दो दिवसीय नेशनल स्कूल अवार्ड-2023 आयोजित किए जा रहे है। इस अवसर पर पूरे देश से योग्य उम्मीदवारों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ प्रिंसिपल पुरस्कार और छात्रों के लिए प्राइड ऑफ इंडिया पुरस्कार दिए जाएंगे। यह जानकारी एफएपी के अध्यक्ष डॉ. जगजीत सिंह धूरी ने दी।
फैप पुरस्कारों का उद्देश्य उपलब्धियों में संस्थागत गौरव की भावना को बढ़ावा देना और स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में निजी स्कूलों के प्रिंसिपल, शिक्षकों और छात्रों द्वारा किए गए उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देना है। एफएपी पुरस्कार मेधावी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को स्कूलों और समुदाय में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करेंगे। यह उन स्कूलों को भी सम्मानित करेंगे जिन्होंने शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल की है। इसके अलावा, छात्रों को अकादमिक उत्कृष्टता के लिए भी पुरस्कृत किया जाएगा।
फैप (एफएपी) राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 के बारे में बोलते हुए, एफएपी अध्यक्ष डॉ. जगजीत सिंह धुरी ने कहा, “निजी स्कूल शिक्षा प्रणाली में एक प्रमुख स्तंभ हैं, क्योंकि वे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके सामाजिक प्रभाव और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, और उनके अपार योगदान को पुरस्कृत करने के लिए फैप अवार्ड्स 2023 का गठन किया गया है। एफएपी पुरस्कारों के पहले संस्करण में, पुरस्कार केवल पंजाब राज्य के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों, सर्वश्रेष्ठ शिक्षक और निजी स्कूलों के सर्वश्रेष्ठ प्रिंसिपल को दिए गए थे। लेकिन पिछले साल एफएपी के दूसरे संस्करण के बाद से, पुरस्कारों का दायरा बढ़ाते हुए पूरे भारत से आवेदन प्राप्त किये गए है। डॉ धुरी ने कहा ,ष्एफएपी अवार्ड्स 2023 में , पंजाब तथा अन्य राज्यों के योग्य एवं प्रतिभावान सर्वश्रेष्ठ स्कूलों, प्रिंसिपलों, शिक्षकों और मेधावी छात्रों को पुरस्कार दिए जायेंगे। फैप अवार्ड्स 2023 के दौरान कुल 1831 पुरस्कार दिय जाएगे। इस वर्ष फैप अवार्ड्स के दौरान भारत के विभिन्न राज्यों के 762 शिक्षकों, 510 छात्रों,342 प्रिंसिपलों तथा 217 निजी स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा, “स्कूलों, शिक्षकों और छात्रों के लिए पुरस्कार चार श्रेणियों में दिए जाएंगे, जबकि प्रतिभावान प्रिंसिपलों को अकादमिक उपलब्धि पुरस्कार, खेल उपलब्धि पुरस्कार, सांस्कृतिक उपलब्धि पुरस्कार (संगीत, नृत्य, कला, रंगमंच), अद्वितीय अभ्यास पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार और प्राचार्यों के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार सहित छह श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे।
डॉं. धुरी ने आगे कहा कि एफएपी नेशनल स्कूल अवार्ड ने इन पुरस्कारों के अलावा , इस वर्ष भारत भर के उन सभी मेधावी तथा योग्य उम्मीदवारों के लिए प्राइड ऑफ इंडिया कि शुरुआत कर रहा है। इस के तहत पंजाब के 50 तथा अन्य भारतीय राज्यों के 50 उन छात्रों को पुरस्कृत किया जायेगा जिन्होंने सीबीएस,पीएसईबी, आईसीएसई तथा आईबी बोर्डो में अपनी 10वीं या 12वीं कि परीक्षा में 98ः या उस से अधिक अंक प्राप्त किए हो। इस के अतिरिक्त संस्कृति श्रेणी अवार्ड में एफएपी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमो में विशेष स्थान पाने वाले छात्रों को भी पुरस्कार प्रदान किए जाएगे। राष्ट्रीय स्तर के वर्गीकृत खेलों और कार्यक्रमों में रैंक हासिल करने वाले छात्रों को भी खेल पुरस्कार दिए जाएगे।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *