पंजाब में रजिस्ट्री और निर्माण पर लगी रोक को हटाने मुख्यमंत्री के नाम भेजा मांग पत्र

By Firmediac news Aug 19, 2023
Spread the love


-आम आदमी घर बचाओ मोर्चा की तरफ से रजिस्ट्री और निर्माण पर लगी रोक के खिलाफ शुरू किया अभियान

मोहाली 19 अगस्त (गीता)। पंजाब सरकार द्वारा राज्य में पढ़ने वाली अन आधिकारिक कॉलोनियों ने रजिस्ट्री तथा निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है। लेकिन ऐसा करने से पंजाब की कुल 60 फीसदी जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों द्वारा अपनी जिंदगी भर की जमा पहुंची लगाकर ऐसी कालोनियों में मकान खरीदे हैं। लेकिन उसके बावजूद उन लोगों को उनके मालिक आना हक तक नहीं मिल पा रहे है। इस मामले में आम आदमी घर बचाओ मोर्चा की तरफ से पंजाब में एक अभियान शुरू किया गया है जिसके तहत शुक्रवार को मोर्चा की तरफ से डीसी मोहाली आशिका जान को मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नाम का एक मांग पत्र सौंपा गया। मोर्चा के कनवीनर हरविंदर सिंह मावी, महासचिव जसविंदर सिंह भुखडी तथा लीगल एडवाइजर एडवोकेट दर्शन सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विचार करना चाहिए।

राज्य में बनी 20 हजार कॉलोनियों मैं रहते हैं करीब 50 लाख लोग
आम आदमी घर बचाओ मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि राज्य में इस प्रकार के करीब 20 हजार कॉलोनियों मैं 5 लाख परिवार रहते हैं। इन परिवारों कि अगर बात की जाए तो इनमें करीब 50 लाख लोग शामिल है। सरकार द्वारा रजिस्ट्री और निर्माण पर रोक लगाने के फैसले से यह 50 लाख लोग प्रभावित हैं। वही दूसरी तरफ 14 हजार 600 कॉलोनियों को रेगुलर करने के लिए आवेदन की सरकार के पास लंबित पड़े हैं। हालांकि 2 हजार कॉलोनिया सरकार द्वारा पहले की रेगुलर की जा चुके हैं।
सरल कानून बनाकर कॉलोनियों को किया जाए पास
मोर्चा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के समक्ष अपनी मांगे रखते हुए कहा कि सरकार कोई ऐसा सरल कानून बनाए जिसके तहत इन कालोनियों को पास किया जा सके। ऐसा करने से यहां पर रहने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा। फिलहाल कुछ तो कहते हैं जिन्होंने लाखों रुपए खर्च कर मकान तो बना रहे हैं लेकिन अब तक वह रजिस्ट्री नहीं करवा पाए हैं। जिस कारण लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी उनके पास अपने प्रॉपर्टी का मालिक आना हक नहीं है।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *