मंडियों में धान की आवक, खरीद और उठाने का कार्य सुव्यवस्थित: हरचंद सिंह बरसट 174.80 लाख मीट्रिक टन धान में से 171.02 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी खरीद, पंजाब सरकार सदैव किसानों के पक्ष में खड़ी

By Firmediac news Nov 17, 2023
Spread the love

 

मोहाली 17 नवंबर (गीता)। पंजाब की मंडियों में धान की आवक और खरीद का कार्य जोरों पर चल रहा है। मंडी में अपनी फसल लाने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है, ताकि किसान अपनी फसल को बिना किसी समस्या के बेच सकें। यह बात पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने मंडियों में चल रहे खरीद कार्योँ की समीक्षा करते हुए व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की सरकार किसानों का हर तरह से ध्यान रख रही है और उनके विकास के वचनबद्ध है। सभी अनाज मंडियों और मौसमी खरीद केंद्रों में धान की खरीद के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मंडियों में धान लेकर पहुंचे किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि खरीदे गये धान की लिफ्टिंग और अदायगी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। किसानों की फसल की खरीद, लिफ्टिंग और भुगतान जारी है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम, बेमौसमी बारिश और बाढ़ के बावजूद इस साल धान के उत्पादन में ज्यादा कमी नहीं आयी है।
पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने आगे बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड की 1854 निर्धारित मंडियों और 623 मौसमी खरीद केंद्रों में अब तक 174.80 लाख मीट्रिक टन धान की फसल की आवक हो चुकी है, जिसमें से 171.02 लाख मीट्रिक टन धान की फसल खरीदी जा चुकी है और 3.78 लाख मीट्रिक टन फसल की खरीद बकाया है। उन्होंने बताया कि अब तक 144.35 लाख मीट्रिक टन धान की फसल मंडियों से उठ चुकी है, जबकि 26.67 लाख मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग बाकी है। हरचंद सिंह बरसट ने आगे बताया कि बीते दिन मंडियों में 2.29 लाख मीट्रिक टन धान की फसल की आवक और 2.59 लाख मीट्रिक टन की खरीद हुई है। उन्होंने बताया कि 760 मंडियों में बायोमेट्रिक मशीनों की शुरुआत हो चुकी है, जिसके माध्यमल से 1,23,8,59 प्रविष्टियां हो चुकी हैं।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *