मानव मंगल स्केटिंग कार्निवल में ग्रुप चौंपियंस ने जीते नकद पुरस्कार मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में दो दिवसीय मानव मंगल सकेटिंग कार्निवल 2023 का आयोजन

By Firmediac news Oct 17, 2023
Spread the love

 

मोहाली 17 अक्तूबर । फेज-10 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में दो दिवसीय मानव मंगल स्केटिंग कार्निवल 2023 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहले दिन रिंक रेस के बाद दूसरे दिन लड़कों और लड़कियों दोनों वर्ग में विभिन्न एज ग्रुप्स के लिए रोड रेस आयोजित की गई। विभिन्न दौड़ें एक-दूसरे के साथ पूर्ण समन्वय में आयोजित की गईं। प्रतिभागी प्रतिस्पर्धा करने और जीतने के लिए पूरी तरह तैयार थे और मेडल मिलने के आखिरी क्षण तक उनका उत्साह कम नहीं हुआ था। स्कूल के डॉयरेक्टर संजय सरदाना ने सभी विजेताओं को बधाई दी और प्रतिभागियों और उनके माता-पिता और कोचों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। प्रत्येक ग्रुप चौंपि यन को 1500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता में 5 से 7 साल आयु वर्ग में क्वाड (लड़कों) में दक्ष दहिया और क्वाड (लड़कियों) में महताब कौर ग्रुप चौंपियन बनीं। 5 से 7 साल आयु वर्ग में इनलाइन (लड़कों) में इवान अरोड़ और इनलाइन (लड़कियों) में ताइशा ग्रुप चौंपियन बनीं। वहीं, 7 से 9 साल आयु वर्ग में क्वाड (लड़कों) में प्रख्यात कौशिक और क्वाड (लड़कियों) में जेनिका शर्मा और ध्रुविका ग्रुप चौंपियन बनीं। 7 से 9 साल आयु वर्ग में इनलाइन (लड़कों) में कियान जोसेफ और इनलाइन (लड़कियों) में प्रिशा ग्रुप चौंपियन बनीं। जबकि 9 से 11 साल आयु वर्ग में क्वाड (लड़कों) में अनिकेत पोखरियाल और क्वाड (लड़कियों) में सताक्षी ग्रुप चौंपियन बनीं। 9 से 11 साल आयु वर्ग में इनलाइन (लड़कों) में रिदित्या झालरिया और इनलाइन (लड़कियों) में समाइरा जसवाल ग्रुप चौंपियन बनीं। 11 से 14 साल आयु वर्ग में क्वाड (लड़कों) में धैर्य और क्वाड (लड़कियों) में अनन्या महाजन ग्रुप चौंपियन बनीं। 11 से 14 साल आयु वर्ग में इनलाइन (लड़कों) में सिद्धांत भंडारी और भव्य कंबोज ग्रुप चौंपियन बने।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *