रोटरी इंटरनेशनल द्वारा यातायात जागरूकता पर जोनल कार्यक्रम का आयोजन

By Firmediac news Nov 21, 2023
Spread the love

 

मोहाली 21 नवंबर (गीता)। ट्राईसिटी के रोटरी इंटरनैश्नल क्लबों की ओर से एक निजी स्कूल में यातायात जागरूकता पर एक जोनल कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से करवाए गए इस समागम के दौरान रोटरी क्लब सिल्वरसिटी मोहाली, चंडीगढ़ अपटाउन, चंडीगढ़ शिवालिक, डेराबस्सी समेत कई क्लब के सदस्यों ने इसमें भाग लिया। असिस्टेंट गवर्नर मोहित सिंगला के नेतृत्व में करवाए गए समागम में चंडीगढ़ के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। इस दौरान बच्चों के लिए मुकाबलों का आयोजन भी किया गया। पूर्व आईएएस विवेक अत्रे कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि थे। रोटरी चंडीगढ़ अपटाउन के अध्यक्ष अरुण कंबोज और सचिव विजय ढल ने कार्यक्रम की मेजबानी की। सभी विद्यार्थियों को ट्रैफिक पुलिस चंडीगढ़ द्वारा विशेष जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान अलग अलग कलबों के प्रधान डॉ. सुरिंदर मक्कड़, सर्ब मारवाह, रजनीश शास्त्री, संदीप विज समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *