लोकसभा चुनाव को लेकर दो शक्ति केन्द्र इंचार्ज सहित छह बूथ प्रधानों की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

By Firmediac news May 3, 2024
Spread the love

 

 

मोहाली 3 मई। भाजपा मंडल 1 मोहाली अध्यक्ष अनिल कुमार गुड्डू की अध्यक्षता में 2 शक्ति केन्द्र इनचार्ज और 6 बूथ प्रधान के 10 सदस्यीय टीम के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेष तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहाली संजीव वशिष्ठ, मंडल प्रभारी गगन शर्मा, जिला विस्तारक कर्मवीर, किसान मोर्चा प्रधान बिल्लू, रमेश वर्मा, अनिल गुप्ता ,शक्ति केंद्र इनचार्ज कर्नल भूपेन्द्र साही, विजय शर्मा ,अंगद कुमारष् रोशन झा, बूथ नम्बर 8 के प्रधान कुसमा, बूथ 9 प्रधान पुनम झा, बूथ 10 प्रधान बिट्टू पंच, बूथ 11 प्रधान पारस पंच , बूथ 12 प्रधान बिनोद कुमार, बूथ 13 प्रधान दीपू झा सहित अन्य सभी बूथ के दस- दस सदस्यीय टीम हाजिर रही। भाजपा नेता अनिल कुमार गुडडू ने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया और विश्वास दिलाया कि श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा हलका से जो भी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार होगा, उसे भारी मतो से जिता कर भेजेंगे।

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *