विधायक कुलवंत सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भगवंत मान के जन्मदिन पर सोहाना अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन रक्तदान से बड़ा कोई दान नहींः कुलवंत सिंह

By Firmediac news Oct 18, 2023
Spread the love

मोहाली 18 अक्तूबर (गीता)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के 50वें जन्मदिन के अवसर पर पंजाब में विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुलवंत सिंह हलका विधायक मोहाली ने अपने सीएम पंजाब के जन्मदिन पर श्री गुरु हरकृष्ण चौरिटेबल अस्पताल सोहाना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर 117 स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे हलका विधायक कुलवंत सिंह और कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, लोकसभा हलका प्रभारी मालविंदर सिंह कंग ने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र और सर्टिफिकेट बांटे।
इस मौके पर विधायक कुलवंत सिंह ने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई दी, इसके साथ ही आयोजित रक्तदान शिविर के बारे में उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करके किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद की जा सकती है। कुलवंत सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की लंबी उम्र की कामना की और कहा कि लंबे समय के बाद पंजाब को एक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। उन्होंने कहा कि मोहाली में अलॉट की गई 28 एकड़ जमीन पर मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है, इसके साथ ही चौराहों का निर्माण भी किया जा रहा है। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि आने वाले समय में कई प्रोजेक्ट मोहाली में लाए जाएंगे।
इस मौके पर मीत हेयर ने पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा की गिरफ्तारी पर कहा कि अगर कोई गलत करेगा तो उसे जरूर गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह हमारा हो या किसी अन्य पार्टी का कानून अपना काम कर रहा है। एसवाईएल के मुद्दे पर बोलते हुए मीत हेयर ने कहा कि सब कुछ विपक्षी पार्टियों का किया हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे पास हरियाणा को देने के लिए एक बूंद भी पानी नहीं ह,ै अब विपक्ष बहस से भागता नजर आ रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के लोकसभा प्रभारी मालविंदर सिंह कंग, नवनिर्वाचित मोहाली ब्लॉक अध्यक्ष, सुश्री अनु बब्बर अध्यक्ष यूथ विंग मोहाली, कुलदीप सिंह, सरबजीत सिंह समाना, सुखदेव सिंह पटवारी, रविंदर सिंह बिंद्रा, राजीव वशिष्ठ, अरुण गोयल, हरमेश सिंह, हरपाल सिंह चन्ना, जसपाल सिंह मटौर, अवतार सिंह मौली और आर.पी. शर्मा उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *