मोहाली 8 नवंबर (गीता)। फेज 6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल ने बुधवार को अपना वार्षिक स्पेक्ट्रम 2023 का आयोजन किया गया। इस दौरान अलग अलग कक्षाओं के बच्चों द्वारा मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. अनूपकिरन कौर की देखरेख में करवाए गए समागम की शुरूआत शबद गायन से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलित किया गया और बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना पेश की गई। पानी बचाने के संदेश और मां विषय पर दी गई बच्चों की पेशकारी ने खूब वाही लूटी। महात्मा गांधी के जीवनी पर भी बच्चों शैडो डांस का मंचन किया गया। समागम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को इस मौके पर सम्मानित भी किया गया।