हम लोगों की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए सदैव प्रभावी प्रयास करते रहेंगेः कुलवंत सिंह प्रतिनिधिमंडल ने कुलवंत सिंह को गड़रिया जनजाति की समस्याओं का मामला विधानसभा में उठाने के लिए धन्यवाद दिया

By Firmediac news Dec 4, 2023
Spread the love

 

मोहाली 4 दिसंबर (गीता)। आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता की अदालत में जा कर जो आश्वासन और वादे किए थे, उन्हें भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पार्टी ने पूरा किया। पंजाब सरकार द्वारा लगातार चरण दर चरण समाधान किया जा रहा है इसके अलावा समाज के सभी वर्गों एवं मेहनतकश लोगों की समस्याओं के स्थाई समाधान हेतु सदैव प्रयास जारी रहेंगे।
यह बात मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कही । विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता लोगों से नियमित संपर्क कर उनकी समस्याओं को समझता है और संबंधित अधिकारी के पास जाता है व समाधान भी किया जा रहा है। आज गडरिया समाज कल्याण संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने कुलवंत सिंह से उनके कार्यालय मोहाली में मुलाकात कर उनका धन्यवाद किया, क्योंकि कुलवंत सिंह विधानसभा क्षेत्र मोहाली ने भेड़-बकरी पालने वाली गडरिया जनजाति की कठिनाइयों के बारे में विधानसभा पंजाब में मामला उठाया है। कुलवंत सिंह ने पंजाब सरकार से इस घुमंतू जनजाति के कल्याण के लिए एक नीति बनाने की अपील की है। उनके द्वारा की गई इस नेक पहल के लिए गडरिया समाज पंजाब सदैव उनका ऋणी रहेगा। इस अवसर पर गडरिया समाज कल्याण संगठन के स्वयंसेवक सह समन्वयक बरखा राम, मेजर सिंह, मलकीत सिंह हमायूंपुर, गज्जन सिंह पूर्व सरपंच मनौली सूरत, सरदार हरमेश सिंह बाकरपुर, प्रेम चंद लालड़ू, जसमेर सिंह, हरमेश सिंह, अजमेर सिंह मौजूद रहे।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *