हरिंदर सिंह संधू ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता और मोहाली को चमकायाः विधायक कुलवंत सिंह

By Firmediac news Oct 21, 2023
Spread the love

 

मोहाली 21 अक्तूबर । चीन एशियन गेम्स 2023 में हरिंदर पाल सिंह संधू और दीपिका पल्लीकल कार्तिक ने स्क्वैश मिश्रित युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया। हरिंदर पाल सिंह संधू दो स्वर्ण पदक जीत कर खुश थे और भगवान के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उनके परिवार ने सेक्टर-69, मोहाली के गुरुद्वारा साहिब में श्री सुखमनी साहिब के पाठ का आनंद लिया। इस मौके पर हलका मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह भी अपने साथियों सहित गुरु साहिब के चरणों में उपस्थित हुए और रागी जत्था ने गुरबाणी कीर्तन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस बीच विधायक कुलवंत सिंह ने खिलाड़ी हरिंदर सिंह संधू को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी, इसके साथ ही उन्होंने हरिंदर सिंह संधू के पिता पूर्व एसपी हरपाल सिंह और पूरे परिवार को इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि एशियाई खेलों में इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रचा है। हरिंदर सिंह के साथ-साथ पंजाब के कई खिलाड़ियों ने पंजाब के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन किया है। हरिंदर सिंह ने गोल्ड मेडल जीत कर पूरे मोहाली जिले का नाम भी रोशन किया है। बेशक, हरिंदर सिंह की यह मेहनत और सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, वहीं पंजाबी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर देश की झोली में कई गोल्ड मेडल डाले हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब को खेलों में अग्रणी राज्य बनाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं और बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह सहित राज्य पुरस्कार विजेता एवं पूर्व पार्षद फूलराज सिंह, कुलदीप सिंह समाना, राजीव वशिष्ट, आर.पी. शर्मा, अकबिंदर सिंह गोसल, हरपाल सिंह चन्ना, हरसंगत सिंह आदि मौजूद थे।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *