दीपा को एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड, इतिहास रचने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट

By Firmediac news May 27, 2024
Spread the love

ताशकंद

भारत की स्टार एथलीट दीपा करमाकर ने देश के लिए एक और बड़ा कमाल कर दिखाया है। इस टॉप भारतीय जिमनास्ट ने रविवार को महिला वॉल्ट स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया। एशियाई सीनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली जिमनास्ट बन गईं। दीपा (30 वर्ष) ने प्रतियोगिता के आखिरी दिन वॉल्ट फाइनल में 13.566 का औसत स्कोर बनाया। उत्तर कोरिया की किम सोन हयांग (13.466) और जो क्योंग ब्योल (12.966) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। रियो ओलंपिक 2016 में वॉल्ट फाइनल में चौथे स्थान पर रही दीपा ने 2015 चरण में इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। आशीष ने 2015 एशियाई चैंपियनशिप में व्यक्तिगत फ्लोर एक्सरसाइज में कांस्य पदक जीता था।

प्रणति नायक ने भी 2019 और 2022 चरण में वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था। डोपिंग उल्लघंन के कारण 21 महीने के निलंबन के बाद पिछले साल वापसी करने वाली दीपा पेरिस ओलंपिक की दौड़ से बाहर हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *