संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से: पहली बार नए भवन में बैठेंगे सांसद, आ सकता है UCC बिल, हंगामा होना तय

Parliament Monsoon Session 2023Parliament Monsoon Session 2023
Spread the love

Parliament Monsoon Session 2023: संसद के मानसून सत्र का ऐलान हो गया है। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। इस साल के मानसून सत्र की एक खास बात यह है कि, इस बार मानसून सत्र नए संसद भवन में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संसद के नए भवन का उद्घाटन किया था।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर मानसून सत्र की जानकारी दी

बतादें कि, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ट्वीट कर मानसून सत्र के बारे में जानकारी दी। प्रल्हाद जोशी ने कहा कि, “संसद का मानसून सत्र, 2023 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। सभी दलों से मानसून सत्र के दौरान विधायी व्यवसाय और अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा में योगदान देने का आग्रह करता हूं।”

हंगामेदार रहेगा संसद का मानसून सत्र

माना जा रहा है कि इस बार संसद का मानसून सत्र और हंगामेदार रहेगा। क्योंकि इस बार केंद्र की मोदी सरकार देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की तैयारी में है। पूरी आशंका है कि, मोदी सरकार मानसून सत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल ला सकती है। इसके साथ ही दिल्ली में अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग पर केंद्र का जो अध्यादेश है। उसपर संसद में बवाल कट सकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *