मनोहर लाल को बड़ी जीत दिलवाकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजेगी जनता : संजय सिंह

By Firmediac news Apr 26, 2024
Spread the love

करनाल/असंध

हरियाणा के खेल एवं पर्यावरण मंत्री कुमार संजय सिंह ने कहा कि करनाल लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ऐतिहासिक मतों के अंतर से विजयी बनाकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजना है। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और इस बार जनता के आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

हरियाणा के खेल एवं पर्यावरण मंत्री कुमार संजय सिंह और प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर वीरेंद्र सिंह चौहान ने जिले के औंगद और गोन्दर गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल के वोट की अपील की। खेल मंत्री हरियाणा के मंत्री परिषद में शामिल होने के बाद पहली बार इन दोनों गांवों में पहुंचे थे। ग्राम वासियों ने पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया की और उन्हें भारतीय जनता पार्टी के साथ मज़बूती के साथ खड़ी रहने की बात कही। उपस्थित लोगों ने कहा कि वे मनोहर लाल को भारी मतों से विजयी बनाएंगे।

खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल ने जिस ईमानदारी के साथ काम किया उसके चलते प्रदेश की राजनीति की कार्य संस्कृति में जबरदस्त बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि वे राजपूत समाज के साथ साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति जवाबदेह हैं और मंत्री के रूप में उनके पास पहुँचने वाले हैं। हर हरियाणवी के लिए न अडऩे और लडऩे के लिए प्रतिबद्ध है। संजय सिंह ने कहा कि करनाल की जीत को ऐतिहासिक जीत बनाने के लिए मतदाताओं को विपक्षियों द्वारा फैलाए जाने वाले दुष्प्रचार के चक्रव्यूह से बचना होगा। डॉक्टर वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्म स्थान पर मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ही इस चुनाव में वोट के सच्चे हक़दार है।

उन्होंने कहा कि करनाल व संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता के लिए यह गौरव की बात है कि हरियाणा में मेरिट और मेहनत के आधार पर नौजवानों और नवयुवतियों को पक्की सरकारी नौकरियां देने का इंतज़ाम करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री को भारतीय जनता पार्टी ने करनाल से अपना उम्मीदवार बनाया है। इसलिए जनता मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ दे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *