पंजाब कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले: CM के फंड में कटौती, अन्य सभी मंत्रियों पर भी कैंची चली, इन विभागों में निकलेगी भर्ती

Punjab Cabinet Meeting DecisionsPunjab Cabinet Meeting Decisions
Spread the love

Punjab Cabinet Meeting Decisions: पंजाब में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई है। जिसकी अध्यक्षता सीएम भगवंत मान ने की। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। जिनके बारे में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने जानकारी दी. चीमा ने बताया कि, कैबिनेट में 4 कैदियों की रिहाई को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही एक कैदी के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उसकी रिहाई रिजेक्ट की गई है। इसके अलावा पंजाब सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग में 20 पदों पर जल्द ही भर्ती निकाली जाएगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग में भी 484 पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही पंजाब के सीनियर सेकेंडरी (बारवीं तक के) स्कूलों में विजिटिंग फैसिलिटी को मंजूरी दी गई है।

CM समेत सभी मंत्रियों के फंड में बड़ी कटौती

पंजाब में स्कूलों के कायाकल्प और तमाम मुद्दों पर बजट को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत अन्य कैबिनेट मंत्रियों को सालाना मिलने वाले तय फंड में बड़ी कटौती की गई है। हरपाल चीमा ने कहा कि, पिछली सरकारें बजट दिखातीं कुछ और थीं व खर्च कुछ और करती थीं। लेकिन हम बजट का बड़ा हिस्सा अब तक खर्च कर चुके हैं। इसलिए यह कटौती जरूरी थी।

चीमा ने बताया कि, मुख्यमंत्री की सालाना 50 करोड़ रुपए के फंड को 37 करोड़ किया गया है। जबकि अन्य कैबिनेट मंत्रियों के सालाना फंड को डेढ़ करोड़ से घटाकर एक करोड़ कर दिया गया है। चीमा ने कहा कि, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के फंड भी कटौती की जाएगी। विधायकों के भी फंड में कटौती हो सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार AAP सरकार के पंजाब की सत्ता में आने पर कैबिनेट मंत्रियों को तीन करोड़ रुपए सालाना फंड मिलता था। लेकिन मान सरकार ने इसे घटाकर डेढ़ करोड़ कर दिया था। वहीं अब एक बार फिर से फंड में कटौती कर दी गई है।

 

Related Post

टी-20 विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के चंडीगढ़ शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की मैनेजमैंट ने किया भव्य स्वागत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, मैनेजमैंट कमेटी व अन्य सदस्यों ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह व उनके परिवार को पहनाई फूल मालाएं, ढ़ोल नगाड़ों की आवाज से गूंजा चंडीगढ़ शहर अर्शदीप के शौक को पेशे में बदलने में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का बहुत बड़ा योगदान है: अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *