Manjinder Sirsa BJP National Secretary: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अहम नियुक्तियां की हैं। बीजेपी में मनजिंदर सिंह सिरसा का कद अब और बढ़ गया है। मनजिंदर सिरसा को बीजेपी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। जबकि राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी को बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता की भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
आपको बता दें कि, अनिल एंटनी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे हैं। वह गुजरात दंगों पर पीएम मोदी को लेकर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर विरोधी टिप्पणी करने के बाद कांग्रेस के निशाने पर आ गए थे। जिसके बाद अनिल एंटनी ने इस साल जनवरी में कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके बाद अप्रैल में वह बीजेपी में शामिल हो गए थे। इस महीने की शुरुआत में उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया था।
![Anil Antony National Spokesperson](https://firmediac.com/wp-content/uploads/2023/08/Anil-Antony-National-Spokes.gif)