अक्षय कुमार को थप्पड़ मारो और 10 लाख लो: फिल्म OMG 2 पर गरमाया मामला, Gadar 2 के सामने भी हुई फेल

Akshay Kumar Slap And Get 10 LakhAkshay Kumar Slap And Get 10 Lakh
Spread the love

Akshay Kumar Slap And Get 10 Lakh: फिल्म OMG 2 को लेकर मामला काफी गरमा गया है. आलम यह है कि, अक्षय कुमार को थप्पड़ मारने वाले को 10 लाख इनाम देने की घोषणा कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के आगरा के राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने घोषणा की है कि, अगर अक्षय कुमार को कोई थप्पड़ मारेगा या थूकेगा तो उसे 10 लाख का इनाम दिया जाएगा। राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने फिल्म को बैन करने की मांग की है।

हिंदू परिषद का कहना है कि, इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के रोल में नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने जिस हिसाब से भगवान शिव का रोल निभाया है। वह अपमानजनक है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अक्षय कुमार और उनकी फिल्म OMG 2 ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत की हैं. धार्मिकता के नाम पर फिल्म में अश्लीलता दिखाई गई है। बता दें कि हिन्दू संगठनों ने फिल्म के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अक्षय कुमार के पुतले भी जलाए गए हैं।

Gadar 2 के सामने भी फेल हुई OMG 2

मालूम रहे कि 11 अगस्त को सिनेमाघरों में फिल्म OMG 2 की दस्तक हो चुकी है। लेकिन फिल्म को देखने में लोग कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। जिसके चलते OMG 2 की कमाई फीकी पड़ी हुई है। फिल्म की पहले दिन की कमाई 10 करोड़ के करीब ही सिमट गई। जबकि दूसरी तरफ साथ में रिलीज हुई सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म Gadar 2 ने सिनेमाघरों की सीटों को फुल कर दिया। Gadar 2 को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की बम्पर भीड़ उमड़ती दिखी। फिल्म की पहले दिन की कमाई 40 करोड़ के करीब बताई जा रही है। वहीं Gadar 2 का जलवा रिलीज के दूसरे दिन भी जारी है। लोग अच्छी-ख़ासी संख्या में Gadar 2 को देखने सिनेमाघरों में पहुँच रहे हैं।

मालून रहे कि, 2001 में फिल्म गदर रिलीज हुई थी। उस वक्त भी गदर काफी सुपरहिट रही। फिल्म में भारत-पाकिस्तान बंटवारे की कहानी दिखाई गई थी। वहीं बंटवारे की इस कहानी में प्रेम कथा दिखाई गई थी। वहीं अब करीब दो दशक बाद गदर का सीक्वेल यानि पार्ट-2 आया है। फिल्म Gadar 2 में भारत-पाकिस्तान की कहानी दिखाई जा रही है। फिल्म में भारत के प्रति जो जज्बा दिखाया गया है वह रग-रग में जोश भरता है।

वहीं फिल्म OMG 2 की बात करें तो यह फिल्म OMG की सीक्वेल है। फिल्म OMG 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी अक्षय कुमार ही थे। लेकिन OMG में भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। जबकि OMG 2 में वह भगवान शिव का रोल कर रहे हैं। वहीं OMG में जहां अक्षय कुमार ने परेश रावल की कृष्ण के रूप में मदद की थी तो वहीं इस फिल्म में परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी की भूमिका है। जहां अक्षय कुमार शिव के रूप में पंकज त्रिपाठी मदद करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी के अलावा यामी गौतम और अरुण गोविल का भी अहम रोल है।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *