बिहार में जन्मी अजीबोगरीब बच्ची; 4 हाथ, 4 पैर और 2 दिल हैं, लेकिन सिर है एक, देखने वाले हैरान

Bihar Surprising Baby Girl BornBihar Surprising Baby Girl Born
Spread the love

Bihar Surprising Baby Girl Born: भगवान का कारनामा भी गजब है. उसकी लीला वही जाने. दरअसल, बिहार के छपरा से आए एक मामले ने हैरान कर दिया है. यहां एक ऐसी बच्ची का जन्म हुआ. जिसके 4 हाथ, 4 पैर, 2 दिल थे। हालांकि, सिर एक ही था। लेकिन सिर भी बड़ा विचित्र था। बच्ची को देख अस्पताल के डॉक्टर भी दंग रह गए. इसके साथ ही परिवार के लोग हैरान थे सो अलग। विचित्र बच्ची के जन्म की जानकारी होने पर अस्पताल में मौजूद अन्य लोग भी उसे देखने पहुंचे और वह भी चौंक गए। उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। लेकिन बताते हैं कि, जन्म के करीब 20 मिनट बाद ही बच्ची की मौत हो गई.

सीजेरियन डिलीवरी से बच्ची का जन्म हुआ

जिस महिला ने इस विचित्र बच्ची को जन्म दिया। वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई थी। यह उसका पहला बच्चा था। बताते हैं कि, महिला ने प्रेग्नेंसी में काफी परेशानी का सामना किया और इसलिए उसकी डिलीवरी को लेकर भी चिंता की स्थिति बनी हुई थी। जहां ऐसे में जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला की सीजेरियन डिलीवरी का फैसला किया। क्योंकि ऐसा न करना महिला की जान को खतरे में डाल सकता था। इसलिए जब डॉक्टरों ने महिला की सीजेरियन डिलीवरी की तो इस विचित्र बच्ची का जन्म हुआ। जिसके 4 हाथ, 4 पैर, 2 दिल थे। फिलहाल, डिलीवरी के बाद बच्ची की मां यानि महिला ठीक है। डॉक्टरों की देखरख में उसका जरुरी इलाज जारी है।

बच्ची की चर्चा अब हर तरफ a

फिलहाल, इस विचित्र बच्ची को लेकर लोगों के बीच तमाम चर्चाएं हो रहीं हैं। लोगों के बीच बच्ची का मामला कौतूहल का विषय बन गया है। वहीं इस मामले में जानकारों का कहना है कि, मेडिकल टर्म में दो सिरों के साथ जन्में बच्चों को कॉन ज्वाइन ट्वीन कहा जाता है। ऐसा तब होता है जब महिला के गर्भाशय में एक ही अंडे से दो बच्चे बनते हैं। इस प्रक्रिया में समय रहते दोनों अलग हो गए तो जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं, लेकिन किसी कारणवश दोनों अलग नहीं हो पाते तो फिर उस परिस्थिति में कॉन ज्वाइन ट्वीन (एक ही शरीर में जुड़े दो बच्चों) का जन्म होता है। लेकिन इस बच्ची को 4-4 हाथ-पैर, दो दिल होने के साथ-साथ एक ही सिर था। यह बहुत कम देखने को मिलता है।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *