पंजाब सरकार और केंद्र में टकराव: CM भगवंत मान ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, BBMB पर पनपा है विवाद

CM Bhagwant Mann , PM Modi, Punjab CM Bhagwant Mann, Punjab News Latest, Punjab NewsCM Bhagwant Mann , PM Modi, Punjab CM Bhagwant Mann, Punjab News Latest, Punjab News
Spread the love

CM Bhagwant Mann Letter To PM Modi: पंजाब सरकार और केंद्र के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति बन गई है. इससे पहले भी विभिन्न मुद्दों को लेकर पंजाब सरकार और केंद्र में तनातनी देखी जा चुकी है. वहीं अब भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) को लेकर नया विवाद पैदा हो गया है। यह पूरा विवाद BBMB से हिमाचल को पानी देने और NOC से संबंधित है। दरअसल, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिठ्ठी लिखी है।

चिठ्ठी लिखते हुए सीएम भगवंत मान ने BBMB से हिमाचल को पानी देने पर NOC की शर्त हटाने का विरोध किया है। सीएम मान का कहना है कि, केंद्र सरकार BBMB को पानी देने का आदेश नहीं दे सकती। BBMB सिर्फ प्रबंधन के लिए है। इसलिए केंद्र का ये आदेश सीधे तौर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। सीएम मान ने कहा कि, BBMB से पानी दिए जाने का पैमाना पहले से तय है। जानकारी के अनुसार, 15 मई को केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर NOC की शर्त हटा दी थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *