चंडीगढ़ के इस विभाग में निकली भर्ती; महिलाओं के लिए खास मौका, पूरी डीटेल्स यहां जानिए

Chandigarh Child & Women Development Recruitment 2023Chandigarh Child & Women Development Recruitment 2023
Spread the love

Chandigarh Child & Women Development Recruitment 2023 : अगर आप चंडीगढ़ में नौकरी पाना चाहते हैं तो फिर ये मौका आपके लिए बढ़िया है. चंडीगढ़ बाल एवं महिला विकास निगम में भर्ती निकाली गई है। कुल 17 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन 17 पदों में 8 पद पूरी तरह से महिलाओं के लिए रिज़र्व रखे गए हैं। इसके साथ ही अन्य 9 पदों पर भी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इन पदों पर पुरुष आवेदन कर पाएंगे। बता दें कि, चंडीगढ़ बाल एवं महिला विकास निगम की यह भर्ती सीधेतौर पर की जा रही है। कांट्रैक्ट बेसिस पर हो रही इस भर्ती के लिए सिर्फ इंटरव्यू देना होगा। इंटरव्यू के अलावा और किसी प्रकार के टेस्ट की जरूरत नहीं है। अगर कोई इंटरव्यू में पास होता है तो उसे नौकरी पर रख लिया जाएगा।

इन पदों पर होनी है भर्ती

चंडीगढ़ बाल एवं महिला विकास निगम में जिन 17 पदों पर भर्ती निकली है। उनमें हेल्पलाइन एडमिनिस्ट्रेटर महिला का एक पद, कॉल ऑपरेटर महिला के 7 पद, IT सुपरवाइज़र का एक पद, हेल्पलाइन एडमिनिस्ट्रेटर का एक पद और कॉल ऑपरेटर के 7 पद शामिल हैं। सभी विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। हेल्पलाइन एडमिनिस्ट्रेटर महिला और हेल्पलाइन एडमिनिस्ट्रेटर पद के लिए लॉं में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कॉल ऑपरेटर महिला और कॉल ऑपरेटर के लिए स्नातक की डिग्री होनी जरूरी है। जबकि IT सुपरवाइज़र पद के लिए स्नातक की डिग्री के साथ-साथ कंप्यूटर/आईटी में डिप्लोमा भी होना चाहिए।

आवेदन करना नहीं है, साथ लेकर जाना है

चंडीगढ़ बाल एवं महिला विकास निगम की इस भर्ती के लिए आवेदन करना नहीं है बल्कि साथ लेकर जाना है। जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है कि, 1 अगस्त को इस भर्ती लिए इंटरव्यू लिया जाएगा। इसमें किसी भी कैटेगरी के उम्मीदवार से कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा। 18 से 37 वर्ष तक के लोग भर्ती में शामिल हो सकते हैं। अधिसूचना में कहा गया कि, महिला या पुरुष जो भी भर्ती के लिए इच्छुक है वो दिए गए आवेदन फार्म को फिल करने के साथ अपने बायोडाटा और अपने सर्टिफिकेट के साथ एक पासपोर्ट फोटो लेकर इंटरव्यू में पहुंचे। इंटरव्यू सेक्टर-46D स्थित व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र आशा किरण में लिया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट chdsw.gov.in पर विजिट करें. यहाँ से आपको भर्ती फार्म भी मिल जाएगा.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *