चंडीगढ़ में येलो अलर्ट जारी; मौसम विभाग ने इतने दिनों तक भारी बारिश बताई, पंचकूला और अंबाला में भी बरसेंगे बादल

Chandigarh Rain WarningChandigarh Rain Warning
Spread the love

Chandigarh Rain Warning: मौसम विभाग ने हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। यानि हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में वीरवार और शुक्रवार को गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं इसी प्रकार मौसम विभाग ने हरियाणा के अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

यमुनानगर में तीन दिनों की भारी बारिश

मौसम विभाग ने हरियाणा के अंबाला, पंचकूला में वीरवार और शुक्रवार को गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। लेकिन यमुनानगर में तीन दिनों की भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, यमुनानगर में शनिवार को भी भारी बारिश जारी रह सकती है। जबकि कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में वीरवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहने वाला है। इन तीन जिलों में शनिवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानि तीनों जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *