पंजाब में 16 जुलाई तक स्कूलों में छुट्टियां; शिक्षा मंत्री ने नया आदेश जारी किया, बोले- सुरक्षा के लिए जरुरी, बाढ़ आपदा में अब तक 11 की मौत

Punjab Schools Holidays Due To FloodPunjab Schools Holidays Due To Flood
Spread the love

Punjab Schools Holidays Due To Flood: पंजाब में बाढ़ आ रखी है और ऐसे में स्कूल खोलने से सरकार परहेज कर रही है. शिक्षा मंत्री ने अब स्कूलों को लेकर नया आदेश जारी किया है. जिसके मुताबिक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गईं हैं। अब पंजाब के सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल 16 जुलाई तक बंद रहेंगे। इससे पहले भगवंत मान सरकार ने 13 जुलाई तक सभी स्कूल बंद किए थे। फिलहाल, सुरक्षा की दृष्टि से मान सरकार ने स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने का निर्णय लिया है।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जानकारी देते हुए कहा कि, माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान जी के निर्देशानुसार, बारिश के कारण सुरक्षा की दृष्टि से राज्य के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में छुट्टियां 16 जुलाई 2023 तक बढ़ा दी गईं हैं। 17 जुलाई (सोमवार) से स्कूल सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे।

पंजाब में बाढ़ आपदा से 11 लोगों की मौत

भारी बारिश के बाद बाढ़ आपदा में पंजाब के तमाम जिलों के सैकड़ों गांव पानी में डूबे हुए हैं। लोग बेहाल हैं। जिन्हें वहां से रेस्क्यू किया जा रहा है। रेस्क्यू कार्य में NDRF, SDRF और सेना की टीमें लगी हुईं हैं। वहीं बाढ़ आपदा में अब तक 11 लोगों की जान चली गई है।

आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, बाढ़ आपदा में 11 लोगों की मौत की खबर अब तक आई है। वहीं अब तक करीब 14,000 लोगों को बचाया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान पीड़ितों की मदद के लिए 71 करोड़ की राशि जारी कर रहे हैं। ब्रह्म शंकर ने कहा कि, ऐसी आपदा में केंद्र सरकार भी अपनी भूमिका निभाएगी और जितना नुकसान हुआ उस आधार पर मदद करेगी। ऐसी उम्मीद है.

मुख्यमंत्री भगवंत मान पल-पल की अपडेट ले रहे

मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद ग्राउंड जीरो पर हैं और बाढ़ आपदा को लेकर पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि, हमारी प्राथमिकता सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में हर तरह की सहायता प्रदान करना है। किसी भी तरह के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार लोगों के साथ खड़ी रहेगी।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *