मोहाली में 2 नाबालिग लड़कों से कुकर्म: सैलून में बाल काटने वाले ने दरिंदगी की, काम सीखने आए थे

Mohali Minor Boys Dirty ActMohali Minor Boys Dirty Act
Spread the love

Mohali Minor Boys Dirty Act: एक तरफ लड़कियों से रेप के मामले थम नहीं रहे हैं और ऐसे में लड़कों के साथ भी कुकर्म के मामले सामने आने लगे हैं. मोहाली के जीरकपुर में एक ऐसी ही शर्मनाक घटना हुई है. यहां एक सैलून में बाल काटने वाले ने दो नाबालिग लड़कों के साथ कुकर्म किया और दरिंदगी की सारी हद पार कर दी. दोनों यहां काम सीखने आए थे. आरोपी सैलून कर्मी की पहचान फरीद के रूप में हुई है। घटना के बाद से फरीद फरार चल रहा है। वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सैलून मालिक आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कों का मेडिकल कराया है।

13 और 15 साल के हैं दोनों लड़के

बताया जा रहा है कि, आरोपी फरीद ने जिन दोनों नाबालिग लड़कों के साथ कुकर्म किया। उनमें से एक लड़के की उम्र 13 और दूसरे की 15 साल है। दोनों लड़के स्कूल से पढ़ने के बाद सैलून में काम सीखने आते थे। फरीद ने सैलून में ही दोनों के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। हालांकि, बताया जाता है कि जिस वक्त फरीद ने यह घिनौनी घटना की उस वक्त सैलून मालिक आसिफ मौजूद नहीं था। वह कहीं बाहर गया हुआ था।

एक को बाहर भेजता फिर करता कुकर्म

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी फरीद ने दोनों लड़कों के एक साथ कुकर्म नहीं किया बल्कि वह कुकर्म करने के लिए एक लड़के को बहाने से कोई काम बताकर बाहर भेज देता था। बताया जाता है कि, फरीद ने सबसे पहले 15 वर्षीय लड़के को दुकान से सामान लाने के बहाने बाहर भेजा और जब वह बाहर गया तो उसने 13 वर्षीय लड़के के साथ कुकर्म किया। इसके बाद जब 15 वर्षीय लड़का दुकान में आ गया तो किसी बहाने से दूसरे को बाहर भेज दिया और फिर 15 वर्षीय लड़के के साथ कुकर्म किया। घटना का खुलासा हुआ तब हुआ जब दोनों लड़कों को तकलीफ हुई। तकलीफ बढ्ने पर उन्होने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *