पंचकूला के दफ्तरों में अब जींस अलाउ नहीं: DC ने ये ड्रेस कोड लागू किया, लापरवाही नहीं चलेगी

Panchkula Govt Offices Dress CodePanchkula Govt Offices Dress Code
Spread the love

Panchkula Govt Offices Dress Code: पंचकूला के सरकारी दफ्तरों में अब जींस अलाउ नहीं होगी। जिला डिप्टी कमिश्नर (डीसी) सुशील सारवान ने दफ्तरों में ड्रेस कोड संबंधी ऑर्डर जारी किया है। डीसी का कहना है कि, विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत सभी अधिकारी-कर्मचारी अब से जींस पहनकर दफ्तर नहीं आएंगे। उन्हें फॉर्मल ड्रेस पहनकर दफ्तर आना होगा। डीसी ने कहा कि, हर हाल में इसपर अमल करना होगा। लापरवाही नहीं चलेगी। क्योंकि किसी भी कार्यस्थल पर अनुशासन में रहना बेहद जरूरी है।

तय टाइम पर पहुंचे दफ्तर

डिप्टी कमिश्नर सुशील सारवान ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके तय टाइम पर दफ्तर पहुंचने को कहा है। इसके अलावा उनके पास उनकी आईडी भी होनी चाहिए। डीसी ने कहा कि, जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के आईडी नहीं है, वे जल्द बनवा लें। सरकारी दफ्तरों में काम करने वालों को आईडी हमेशा साथ रखनी होगी। सुशील सारवान ने कहा कि, हम ऐसे कार्य करें ताकि सरकारी कामकाज और सरकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *