राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव: प्रियंका गांधी वाराणसी से मैदान में उतर सकती हैं, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने किया ऐलान

Rahul Gandhi To Contest From AmethiRahul Gandhi To Contest From Amethi
Spread the love

Rahul Gandhi To Contest From Amethi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी सीट से साल 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय राय ने यह ऐलान किया है। राय ने कहा कि, राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे जबकि प्रियंका गांधी अगर चाहें तो वह वाराणसी से लड़ सकती हैं। हमारा एक एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा।

अमेठी सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा

मालूम रहे कि, उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। कांग्रेस ने यहां की कई चुनावी पारियाँ अपने नाम की हैं। या यूं कहें कि अधिकतर यहां कांग्रेस की ही जीत हुई। राहुल गांधी खुद यहां से तीन बार सांसद रह चुके हैं। पहली बार 2004 में, दूसरी बार 2009 में, तीसरी बार 2014 में। राहुल 2019 में भी यहां से लड़े मगर भाजपा की लहर में हार का सामना करना पड़ा। फिलहाल, राहुल गांधी वर्तमान में केरल की वायनाड सीट से सांसद हैं। हाल ही में राहुल गांधी का सांसदी दोबारा बहाल हुई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *