हरियाणा में नए DGP की नियुक्ति: आईपीएस शत्रुजीत कपूर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पीके अग्रवाल की जगह लेंगे

Shatrujeet Kapoor Haryana New DGPShatrujeet Kapoor Haryana New DGP
Spread the love

Shatrujeet Kapoor Haryana New DGP: हरियाणा सरकार ने 1990 बैच के आईपीएस ऑफिसर शत्रुजीत कपूर को राज्य का नया DGP नियुक्त किया है। हरियाणा DGP पद पर शत्रुजीत कपूर का कार्यकाल दो साल का रहेगा। बता दें कि, हरियाणा डीजीपी की दौड़ में शत्रुजीत कपूर का नाम पहले ही आगे चल रहा था। बस आधिकारिक मुहर लगनी बाकी थी। जो कि अब लग गई।

शत्रुजीत कपूर के अलावा 1989 बैच के आईपीएस आरसी मिश्रा और आईपीएस मोहम्मद अकील का नाम भी शामिल रहा। UPSC ने हरियाणा सरकार को शत्रुजीत कपूर के साथ-साथ इन दोनों नामों को डीजीपी पद के लिए सुझावित किया था मगर हरियाणा सरकार ने शत्रुजीत कपूर के नाम अपनी मुहर लगाई। शत्रुजीत कपूर अभी ACB के डीजी की कमान संभाल रहे थे। कपूर की रिटायरमेंट 2026 को होनी है।

अब तक पीके अग्रवाल संभाल रहे थे DGP पद

मालूम रहे कि, आईपीएस पीके अग्रवाल हरियाणा डीजीपी पद की ज़िम्मेदारी अब तक संभाल रहे थे। 2021 में आईपीएस मनोज यादव के जाने के बाद आईपीएस पीके अग्रवाल हरियाणा DGP पद पर नियुक्त हुए थे। बीते दिनों ही पीके अग्रवाल का कार्यकाल पूरा हो गया था। लेकिन नए डीजीपी की नियुक्ति होने को लेकर सरकार ने पीके अग्रवाल का कार्यकाल 15 अगस्त तक बढ़ा दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *