पोर्न का लती है मेरा पति, मुझे भी दिखाता है: दिल्ली में पत्नी ने पुलिस से शिकायत की, बोली- वो चाहता है मैं उसके लिए पोर्न स्टार जैसी दिखूं

Delhi Wife on Porn Addict HusbandDelhi Wife on Porn Addict Husband
Spread the love

Delhi Wife on Porn Addict Husband: देश की राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां करीब 30 साल की एक महिला ने पुलिस में शिकायत देते हुए जानकारी दी है कि उसका पति पोर्न वीडियोज देखने का लती है और उसे भी पोर्न वीडियोज दिखाने की कोशिश करता है। पोर्न वीडियोज देखने के लिए उसपर दवाब डालता है।

महिला ने यह भी बताया कि, उसका पति पोर्न वीडियोज की तरह अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर भी करता है। महिला ने पुलिस से अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि, वह मानसिक और शारीरिक तौर पर उत्पीड़न झेल रही है। महिला ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि, यह पूरा मामला दिल्ली के पूर्वी रोहताश नगर का है।

पत्नी बोली- वो चाहता है मैं उसके लिए पोर्न स्टार जैसी दिखूं

पीड़ित महिला ने पुलिस को आगे बताया कि, उसका पति हरदम यह चाहता है कि वह उसके लिए पोर्न स्टार जैसी दिखे। पति उससे कहता है कि वह अश्लील फिल्मों में नजर आने वाली पोर्न स्टार की तरह तैयार हुआ करे। महिला ने कहा कि ऐसा न करने पर वह इसके लिए जबरदस्ती करता है। महिला ने जानकारी दी कि उसकी शादी 2020 में हुई थी।

पुलिस ने जांच शुरू की

फिलहाल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 498 ए (किसी महिला के पति या पति के रिश्तेदार द्वारा उसके साथ क्रूरता करना), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 377 (अप्राकृतिक अपराध) जैसी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच के साथ आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि, जांच में विस्तृत सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *